{"_id":"5c9e75a7bdec2214422fb2f6","slug":"101553888679-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर सवार दो छात्राओं सहित युवक को वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक पर सवार दो छात्राओं सहित युवक को वाहन ने मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो छात्राओं सहित युवक घायल
अंबाला कैंट। परीक्षा देने के लिए बाइक पर जा रही दो सगी बहनों व एक युवक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चालक घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बेहोशी की हालत में थे। बाइक को टक्कर किसने मारी यह साफ नहीं हो सका है।
गांव खेड़ा की रहने वाली करीब 17 वर्ष कीनू, उसकी बहन मीनू एवं बीहटा निवासी युवक कर्मजीत तीनों शुक्रवार सुबह बाइक पर कैंट की ओर आ रहे थे। जगाधरी रोड पर गांव खुड्डा के निकट पीछे से किसी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक से गिर गए जिस वजह से उन्हें चोटें लगी। तीनों को कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह बेहोशी की हालत में थे। मामले की जानकारी महेशनगर थाना पुलिस को दी गई है जिसके बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।