{"_id":"5c9d244ebdec2213ef2d2716","slug":"101553802318-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील फोटो व वीडियो पोस्ट, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा के व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील फोटो व वीडियो पोस्ट, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो और वीडियो डाली, एडमिन ने कराया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कुछ दिन पहले कांग्रेस के पूर्व पार्षद के खिलाफ अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर प्रदर्शन करने वाली अंबाला भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप में एक व्यक्ति ने एक नहीं बल्कि 24 अश्लील वीडियो व फोटो पोस्ट कर दी। ग्रुप में भाजपा के कई पदाधिकारी से लेकर महिला कार्यकर्ता तक शामिल थीं। दोपहर इस पोस्ट ग्रुप में डलते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। पहले ग्रुप एडमिन भाजपा कार्यकर्ता सुनील गोयल ने अश्लील पोस्ट डालने वाले विनोद कुमार को रिमूव कर दिया। मगर बाद में फिर से उसे ग्रुप में जोड़ लिया। मामला कांग्रेस के गलियारों तक पहुंचा तो भाजपा की किरकिरी होने लगी। आनन-फानन में दोपहर भाजपा नेता कैंट थाने में पहुंचे, जिसके बाद अश्लील पोस्ट डालने वाले विनोद सैनी के खिलाफ आईटी एक्ट एवं अभद्र पोस्ट डालने के आरोप में केस दर्ज कराया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया है।
---
दोपहर डाली ग्रुप में पोस्ट
हाउसिंग बोर्ड निवासी सुनील गोयल भाजपा कार्यकर्ता है, जिन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है, जिसमें कैंट भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुड़े हैं। दोपहर करीब सवा बजे सुनील गोयल के जानकार विनोद सैनी ने एक के बाद एक 24 अश्लील वीडियो एवं फोटो ग्रुप में पोस्ट कर दी। यह पोस्ट डलते ही भाजपा के ग्रुप में शोर मच गया। एक के बाद एक भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के कमेंट आने लगे। इसको देखते हुए तुरंत सुनील गोयल ने विनोद कुमार को ग्रुप से रिमूव कर दिया। मगर मामला यही नहीं थमा लोगों के विरोध को देखते हुए सुनील ने एक बार फिर विनोद को ग्रुप में शामिल किया, जिसके बाद विनोद ने सभी सदस्यों ने माफी भी मांगी। भाजपा ग्रुप में अश्लील मैसेज पोस्ट होने की बात फैल गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक पहुंच गई। मामले को लेकर भाजपा पदाधिकारी दोपहर तीन बजे ही कैंट थाने में पहुंचे। वहीं पर सुनील गोयल को भी बुलाया गया, जिसकी शिकायत पर विनोद सैनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं शिकायत में यह आशंका भी जताई गई है कि गत दिनों कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने ऐसे ही मामले को लेकर जो प्रदर्शन किया था उसको लेकर यह साजिश भी रची हो सकती है। कैंट थाने के एसएचओ सतीश कुमार को कार्यकर्ताओं ने शिकायत सौंपी जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है।
---
दो दिन पहले भाजपा ने किया था प्रदर्शन
अभी दो दिन पहले ही भाजपा की कैंट इकाई ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर कैंट थाने में शिकायत सौंपी थी। दरसअल कांग्रेस के एक पूर्व पार्षद ने गत दिनों अश्लील संदेश एक ग्रुप में पोस्ट कर दिए गए थे, जिसके बाद इस ग्रुप को ही एडमिन ने बंद कर दिया था। मगर भाजपा ने इसी मुद्दे को आधार बनाते हुए पूर्व पार्षद के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग पुलिस से की थी। इसको लेकर सदर बाजार में विरोध मार्च भी निकाली गई थी। मगर अब यह मामला सामने आने के बाद स्वयं भाजपा बैकफुट पर आ गई है।
विज्ञापन
--
यह बोला शिकायतकर्ता
भाजपा कार्यकर्ता सुनील गोयल ने बताया कि वह करीब डेढ़ वर्ष से विनोद सैनी को जानते थे, जोकि प्रापर्टी सेल परचेज का काम करता है। वह केवल उनका जानकार था, भाजपा से उसका कोई लेना देना नहीं है। मगर उसने कुछ माह पहले भाजपा ग्रुप में उसे जोड़ने का आग्रह किया, जिसके बाद उन्होंने उसे ग्रुप में एड कर लिया। मगर इस हरकत के बाद अब उसके खिलाफ शिकायत दी गई है।
---
पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। भाजपा पदाधिकारियों ने मामले की शिकायत दी थी। पुलिस फिलहाल पहले मामले की जांच करेगी जिसके बाद ही कोई आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- सतीश कुमार, एसएचओ, अंबाला कैंट, पुलिस स्टेशन।