फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   परिजनों ने कहा- कर्ण की मौत हादसा नहीं मर्डर

परिजनों ने कहा- कर्ण की मौत हादसा नहीं मर्डर

Tue, 19 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
परिजनों ने कहा- कर्ण की मौत हादसा नहीं मर्डर
परिजनों ने कहा- कर्ण की मौत हादसा नहीं मर्डर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। 11 जून को जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना में कर्ण की हुई मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। मामले को लेकर पूरा वाल्मीकि समाज एकजुट हो गया है। समाज के लोगों का कहना है कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि कर्ण की हत्या की गई है। मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है। इसे लेकर रविवार को वाल्मीकि समाज के लोग जिला प्रधान दीपक के साथ कैबिनेट मंत्री अनिल विज की कोठी पर पहुंचे और विज जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। तभी पड़ाव थाना एसएचओ भूषण दास पहुंचे। एसएचओ ने अभी बात करनी ही शुरू की थी कि प्रधान दीपक ने उन्हें खरी-खोटी सुनाने शुरू कर दी। दीपक ने कहा कि एसएचओ साहब मुझे निष्पक्ष जांच चाहिए’। एसएचओ बोले-जिससे आप बोलोगे उसी से करवा देंगे जांच’। बात यही खत्म नहीं हो जाती। इसके बाद भी प्रधान ने एसएचओ को आड़े हाथों लिया। एसएचओ बार-बार निष्पक्ष जांच करवाने की बात कहते रहे। दोनों के बीच तकरीबन पांच मिनट तक बहस चली। इसके बाद वाल्मीकि समाज के लोग मंत्री विज से मिले। कुछ इस तरह से है मामला
बकरा मार्केट निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि 11 जून को बेटे कर्ण कुमार जीटी रोड पर एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी, लेकिन, वहां के हालातों को देखकर नहीं लगा उसकी हादसे में मौत हुई है। उन्हें शक है कि कर्ण की हत्या की गई है। राजेंद्र ने बताया कि इसी मामले में पड़ाव थाना के एसआई हुकुम सिंह जांच कर रहे थे। वह मामले की काफी तह तक पहुंच चुके थे, लेकिन अब उनका तबादला कर दिया है। अब मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है। ऐसे में अब सीआई वन से मामले की जांच करवाना चाहते हैं। राजेंद्र ने बताया कि कर्ण की मौत हादसा नहीं बल्कि मर्डर है। पुलिस उन्हें जानबूझ कर गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

कर्ण की मौत की जांच करेंगे डीएसपी
उधर वाल्मीकि समाज के जिला प्रधान दीपक व राजेंद्र कुमार सहित अनेक समाज के लोग मंत्री अनिल विज से मिले। उनसे गुहार लगाई कि कर्ण की मौत के मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच करें। उन्होंने कहा कि जीटी रोड पर हुई इस मौत को सड़क हादसा बताया जा रहा है, जबकि यह मामला कुछ और है। वहीं मंत्री ने धर्मेंद्र कुमार, दीपक, कृष्ण, रोहित, धर्मपाल, दिनेश व अन्य की गुहार पर मंत्री ने इस मामले की जांच डीएसपी अंबाला छावनी सुरेश कौशिक को सौंपने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed