फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime, police, attack, dera

पड़ोसियों ने डेरे के बाबा पर किया हमला बीच बचाव करने आया युवक भी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime, police, attack, dera
रविदास बस्ती स्थित डेरे के पास दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक बुजुर्ग समेत दो लोग घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घायल 24 वर्षीय विरेंद्र ने बताया कि वह दर्जी है और उनकी दुकान के सामने एक डेरा है जहां बाबा रजूनाथ रात रहते है। रात करीब 10 बजे डेरे के ही साथ लगते मकान वालों ने छत से बाबा के ऊपर ईंट फेंक दी। इससे वह घायल हो गए। इसके बाद पड़ोसी डेरे में घुस कर बाबा के साथ मारपीट करने लगे। जिसमें बाबा के दो दांत भी टूट गए। जब उन्होंने बाबा की आवाज सुनी तो वह डेरे में पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। इतने में दूसरे पक्ष ने उनपर भी तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल विरेंद्र ने बताया कि आवाज सुन कर जबतक लोग आते तब तक दोनों युवक वहां से फरार हो गए। बाद में परिवार वालों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को शिकायत दे दी है। चौकी नंबर दो के इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed