फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

ड्यूटी में बाधा डालते हुए पुलिस पर गाड़ी चढाकर हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या का प्रयास करने के मामले में नामजद कुरुक्षेत्र वासी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामला 3 फरवरी का है, इन दोनों युवकों पर आरोप है कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी आशु कुमार उर्फ आशु व दविंद्र उर्फ मोंटी निवासी गांव शांति नगर कुरूक्षेत्र को रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 3 फरवरी 2022 को प्रबंधक थाना अंबाला छावनी निरीक्षक नरेश कुमार को सूचना मिली थी कि एक कार में संदिग्ध व्यक्ति काफी देर से सुभाष नगर व गोबिन्द नगर रोड टी प्वाइंट के नजदीक घूम रहे हैं। सूचना यह भी थी कि यह आरोपी यहां नशा खरीदने आए है।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की, पुलिस कर्मचारियों ने कार का शीशा खोलने के लिए शीशे को थपथपाया तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और गाड़ी को पीछे करते हुए पुलिस पर गाड़ी चढ़ा कर हत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा से अपनी कार बैक कर पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी। इस पर पुलिस ने अपनी जान बचाने के लिए हवाई फायर किए। यह देख आरोपी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उनकी तलाश शुरू कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपी आशु कुमार उर्फ आशु व दविंद्र उर्फ मोंटी निवासी गांव शांति नगर कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed