फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

70 हजार की 127 ग्राम अफीम के साथ प्लेटफार्म 7 से पकड़ा ट्रक चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
ट्रेन से अफीम लेकर छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे व्यक्ति को जीआरपी ने गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से लगभग 70 हजार रुपये कीमत की 127 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान पंजाब के तरनतारन निवासी 50 वर्षीय राज सिंह के तौर पर हुई।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह गुप्त सुचना मिली थी कि एक व्यक्ति यूपी से अफीम लेकर ट्रेन से छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचा है और प्लेटफार्म 7 पर लुधियाना की तरफ जाने वाले रेल मार्ग पर बैठा है, ताकि पंजाब की तरफ जाने वाली ट्रेन में आगे का सफर कर सके। सूचना मिलते ही प्रभारी ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू किया। जांच के दौरान उसके पास से अफीम बरामद हुई। वह यह अफीम रामपुर यूपी से लेकर आया था और उसे पंजाब में इसकी सप्लाई देनी थी। प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि नशे के सामान की रोकथाम के लिए लगातार ट्रेनों और स्टेशनों पर छापामारी की जा रही है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि इसके अन्य सहयोगियों व अफीम की सप्लाई लेने वाले व्यक्तियों की धरपकड़ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed