{"_id":"5da0e15b8ebc3e93b31a7563","slug":"crime-ambala-news-knl81463137","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मोबाइल नंबर का किया था डकैतों ने प्रयोग, अपनों और करीबियों पर टिकी पुलिस की निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश मोबाइल नंबर का किया था डकैतों ने प्रयोग, अपनों और करीबियों पर टिकी पुलिस की निगाहें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। रामनगर में दिन दहाड़े हुई डकैती के मामले में दूसरे दिन पुलिस के हाथ खाली रहे। केवल पुलिस को इस बात का पता चल पाया कि जिस मोबाइल नंबर से वाट्सएप पर अकाउंट खोला गया था यानी जिससे डकैत घर की मालकिन यानी बुजुर्ग राजरानी से चैट करते थे वह नंबर विदेशी है। वाट्सएप से ही चैट और इसी से डकैत काल करते थे। इसके अलावा डकैतों ने कभी भी मोबाइल नंबर पर सीधे राज रानी से बात नहीं की। क्योंकि डकैत इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ थे कि यदि उन्होंने मोबाइल नंबर से सीधे बातचीत की तो काल डिटेल आसानी से निकल जाएगी।
वाट्सएप काल का रिकार्ड निकालने के लिए जारी करना पड़ता है नोटिस
वाट्सएप काल का रिकार्ड लेने के लिए नियमानुसार पुलिस 91 सीआरपीसी के तहत वाट्सएप के सीईओ को नोटिस भेज सकती है। इस नोटिस के बाद ही यह संभव है कि वाट्सएप कंपनी वाट्सएप काल और चैटिंग का रिकार्ड पुलिस को उपलब्ध करवाए। इसके बाद ही इस मामले की गुत्थी सुलझ सकती है।
नौकरों पर पुलिस के शक की सूई
पुलिस मामले पर हर एंगल से काम कर रही है। अपनों और करीबियों के साथ-साथ घर के नौकरों पर भी पुलिस के शक की सुई टिकी है। क्योंकि डकैतों को इस बात का पहले ही पता था कि घर में 15 तोला सोना रखा है। ऐसे में इतने अंदर की बात डकैतों को कैसे पता चली? इस सवाल का जवाब पुलिस को फिलहाल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे चेहरे पर सभी अंजान
सीसीटीवी में दो महिलाओं सहित कुल 6 बदमाश नजर आ रहे हैं। इनके चेहरे भी दिखाई दे रहे हैं लेकिन हर कोई इन चेहरों से अंजान हैं। ऐसे में चेहरे दिखने के बाद भी पुलिस के सामने इनकी पहचान करना बड़ी चुनौती है। सभी बदमाश युवा नजर आ रहे हैं।
नौकरानी को लगी सबसे कम चोट
वारदात के समय घर में बहू, सास और नौकरानी ही थी। इनमें से नौकरानी को सबसे कम चोट लगी। केवल उसके सिर पर प्लास से वार किया गया जबकि सास और बहू के साथ मारपीट भी हुई है। यह बात भी पुलिस को नहीं पच रही।
अभी इस मामले की जांच चल रही है। वाट्सएप की काल डिटेल निकालने में अभी थोड़ा समय लगेगा। उम्मीद है हम जल्द ही इस गुत्थी को सुलझा देंगे।
अभिषेक जोरवाल, एसपी अंबाला।