फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

शादी का झांसा देकर विधवा से बनाए संबंध, फिर मुकरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला सिटी। एक बच्चे की विधवा मां को गर्भवती बनाने के बाद शादी से मुकरना तरुण यादव को महंगा पड़ गया। गोलियां खिलाकर गर्भपात कराने के बाद उसने बिना बताए दूसरी युवती से शादी रचा ली। विवाह का विश्वास देकर मां-बेटे को कई शहरों में घुमाता रहा। अवैध संबंधों से नाखुश आरोपी के पिता रोशन लाल और मां शकुंतला ने जब पीड़िता को झूठे केस में फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी तो उसका हौसला जवाब दे गया। महिला थाने में दुष्कर्म व संगीन धाराओं में दर्ज केस की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार वर्ष 2012 में पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने उसे तंग करना शुरू कर दिया तो वह अपने बेटे के साथ अलग रहने लगी। उसी दौरान फोन पर आरोपी तरुण से बातचीत शुरू कर दी। उसने उसे शादी करने का झांसा दिया। पीड़िता ने मना भी किया कि वह नहीं चाहती। आरोपी ने कहा कि वह उसके बेटे को भी अपना लेगा। जब परिवार की सहमति के बारे में पूछा तो आरोपी बोला कि कोई ऐतराज नहीं करेगा। 2015 से दिसंबर 2019 तक चले रिश्ते में आरोपी ने उससे कई बार मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोपी उन्हें हरिद्वार, ऋषिकेश, दिल्ली, मसूरी, शिमला घुमाने ले गया लेकिन शादी की बात टाल देता था। आरोपी की मां ने उसे धमकाया कि यदि उसके बेटे का साथ नहीं छोड़ा वह आत्महत्या करके उसका नाम लिखवा देगी। इसी दौरान उसे पता लगा कि तरुण ने दूसरा रिश्ता कर लिया तो उसने पुलिस को शिकायत दी। इंस्पेक्टर सुनीता ढाका के अनुसार दुष्कर्म के केस की तफ्तीश जारी है। पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में बयान कराने के अलावा आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed