{"_id":"5f9737648ebc3e9b8c5d74e0","slug":"crime-ambala-news-knl48869898","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार केंद्र कर्मी ने आईटीआई प्रिंसिपल और स्टाफ पर लगाए थप्पड़-मुक्कों से पीटने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार केंद्र कर्मी ने आईटीआई प्रिंसिपल और स्टाफ पर लगाए थप्पड़-मुक्कों से पीटने के आरोप
विज्ञापन
अंबाला। राजकीय आईटीआई के प्रिंसिपल भूपेंद्र सिंह सांगवान सहित उनके स्टाफ पर आधार सेंटर कर्मी ने थप्पड़-मुक्कों से न केवल पीटने बल्कि लूटपाट के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। मामला राजकीय आईटीआई से जुड़ा होने और गंभीर होने के कारण आईटीआई में सोमवार को पुलिस ने भी दस्तक दे दी। पुलिस की दस्तक से आईटीआई में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है आईटीआई पहुंचे पुलिस कर्मियों ने यहां मौजूद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकलवाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार राजकीय आईटीआई में अंबाला शहर की डीसी की एनआईसी की अनुशंसा से एक आधार सेंटर खोलने के 2017 में डीसी ने आदेश दिए थे। शिकायतकर्ता गुरप्रीत ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि 22 अक्तूबर को वह जब आईटीआई में आधार पर था तो प्रिंसिपल भूपेंद्र सिंह व अन्य स्टाफ ने थप्पड़-मुक्कों से मुझे पीटा, इतना ही नहीं 5 हजार नकदी व चांदी के सिक्के भी लूट लिए।
हमारा कर्मी उस दिन वहां गया था। उसके साथ मारपीट की गई। प्रिंसिपल किराये के रूप में 10 हजार रुपये मांग रहे थे। लॉकडाउन के चलते हम नहीं दे पाए। प्रिंसिपल ने दो बार चपड़ासी को भी पैसे के लिए भेजा। प्रिंसिपल हमें बस उस दिन की 20 मिनट की सीसीटीवी फुटेज दिखा दें सब कुछ सामने आ जाएगा। हमने डीसी, सीएम और ओएसडी सतीश कुमार को भी प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दी है। 4-5 स्टाफ के साथ मिलकर गुरप्रीत से मारपीट की गई। उसे लेजर प्रिंटर, दो कंप्यूटर, फर्नीचर व अन्य सामान नहीं उठाने दिया गया। यदि कोई दिक्कत थी तो संचालक से बात की जानी चाहिए थी कर्मी को मारने का कोई अधिकार नहीं। हमने मेडिकल भी करवाया है। मेडिकल में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
-प्रदीप सिंगला, आधार केंद्र संचालक।
जब मैं अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ संस्थान का निरीक्षण कर रहा था तब एक बाहरी व्यक्ति आधार केंद्र कमरे में बैठा पाया गया। पूछताछ में कहा कि मुझे यहां प्रदीप सिंगला ने जो हमारा थोड़ा बहुत सामान पड़ा है उसे उठाने के लिए भेजा है। जैसे एक-दो पुरानी कुर्सी, स्टूल, पंपलेट इत्यादि। उसे बताया कि यह सामान उठाने की अनुमति केवल प्रदीप सिंगला को दी जाएगी। यह सुनने के बाद वह संस्थान से चला गया। हमने किसी के साथ न तो कोई मारपीट की न ही दुर्व्यवहार किया। प्रदीप सिंगला द्वारा आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए हमें ब्लैकमेल करने के लिए यह शिकायत करवाई गई है। इस मामले में निष्पक्ष जांच, झूठी शिकायत देने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने व आपराधिक षड्यंत्र रचकर सरकारी संस्थान पर कब्जा करने की शिकायत दी जाएगी।
-भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्रिंसिपल राजकीय आईटीआई।
इस मामले की जांच की जा रही है। आईटीआई में आज सीसीटीवी चेक किए गए हैं लेकिन इस दौरान कोई मारपीट व फुटेज सामने नहीं आई है।
-प्रकाश, एएसआई चौकी नंबर 7 अर्बन स्टेट।