फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

मोस्टवांटेड सूची में शामिल हुआ विक्की लाला, 25 हजार का इनामी बदमाश घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
crime
मोस्टवांटेड सूची में शामिल हुआ विक्की लाला, 25 हजार का इनामी बदमाश घोषित
विज्ञापन

अंबाला- कुरुक्षेत्र में दर्ज हैं 13 मामले, चार महीने कैंट में अंजाम दी थी बड़ी वारदात
-एक्टिवा सवार को गोली मारकर कहा था कि मैं विक्की लाला हूं जिसने तेरे से 20 लाख की फिरौती मांगी थी
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। हत्या के प्रयास में नामजद विक्की गर्ग उर्फ लाला पुलिस रिकॉर्ड में मोस्टवांटेड अपराधियों की सूची में शामिल हो गया है। अभी पुलिस को उसकी चार मामलों में तलाश है। भगोड़ा होने की वजह से अब पुलिस ने उसे इनामी बदमाश घोषित करते हुए 25 हजार रुपये का इनाम रखा है। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। लाला की सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
लाला पर दो जिलों में 13 केस दर्ज
एसपी राजेश कालिया ने बताया कि सिटी के शक्तिनगर निवासी विक्की लाला के खिलाफ अंबाला के साथ पड़ोसी जिले कुरुक्षेत्र में भी 13 मामले दर्ज हैं। अंबाला के थाना सदर, थाना बलदेव नगर, थाना अंबाला शहर, थाना अंबाला कैंट जबकि कुरुक्षेत्र के थाना ढांड, थाना शाहाबाद में भी लाला के खिलाफ केस चल रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से ही अपराध की मामलों में विक्की लाला का नाम आ रहा था। सियासी शह की वजह से तो कई मामलों में तो उसके खिलाफ केस ही दर्ज नहीं हो पाए थे। पर कैंट में अंजाम दी गई वारदात के बाद पुलिस ने उस पर शिकंजा कस दिया। पिछले चार महीने से पुलिस उसे पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मैं विक्की लाला हूं, 20 लाख की फिरौती नहीं दी तूने
यह वारदात आठ जून की है। तब विक्की लाला एचआर 01एजी 5555 क्रेटा गाड़ी में सवार होकर कैंट आया था। तब उसने पुरानी मच्छी मार्केट में दुकान चलाने वाले सुमित कुमार की एक्टिवा के आगे कार लगाकर उसका अपहरण करने की कोशिश की थी। सुमित के पीछे एक्टिवा पर सेना से रिटायर्ड सुनील कुमार सवार था। एक्टिवा को रोकने के बाद क्रेटा गाड़ी से दो लड़के उतरे जिनमें से एक सरदार व दूसरा मोना था। गाली गलौज व हाथापाई के बाद आरोपियों सुमित को जबरन क्रेटा गाड़ी में घसीटने की कोशिश की। तब मोने लड़के ने अपने हाथ में पकड़ी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली सुमित कुमार के दाहिने पट पर लगी थी। तब गोली चलाने वाला बोल रहा था कि मैं विक्की लाला हूं। मैंने तेरे से कुछ दिन पहले 20 लाख रुपये कि फिरौती मांगी थी। तूने नहीं दी इसलिए तेरे को सबक सिखाने आया हूं। वारदात में शामिल सरदार लड़का कंवल दीप उर्फ कालू बताया जा रहा है। कालू सुनील कुमार की लाइसेंसी पिस्टल छीनकर फरार हो गया था। तब क्रेटा में चार और लड़के भी सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed