{"_id":"5f9098348ebc3e9bef37f4f4","slug":"crime-ambala-news-knl48352267","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की अश्लील वीडियो बनाकर पहले किया ब्लैकमेल , फिर फेसबुक पर वायरल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की अश्लील वीडियो बनाकर पहले किया ब्लैकमेल , फिर फेसबुक पर वायरल की
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई, फिर फोन पर प्यार भरी बातें। इस सब से मन नहीं भरा तो चोरी छिपे मिलना-जुलना शुरू हो गया। बात आगे बढ़ी तो युवक ने महिला को शादी करने का झांसा दिया। मां से मिलवाया। बाद में महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। महिला सरकारी कर्मचारी है। युवक महिला को वीडियो दिखाकर पैसे ऐंठता रहा। पीड़ित होकर महिला ने उसके खिलाफ ठगी का केस दर्ज करा दिया और बातचीत बंद कर दी।
पीड़िता के अनुसार पानीपत का रहने वाला आरोपी युवक सुरजीत अहलावत फिर भी नहीं माना और उसे लगातार धमकाता रहा। इसके बाद दोबारा संबंध बनाए और नकली नाम से फेसबुक आईडी बनाकर न केवल महिला की असली तस्वीरें लगा दी बल्कि उस पर अवैध संबंधों की वीडियो भी अपलोड कर दी। परेशान होकर उसने महिला थाने में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पहले पड़ाव थाने में जून माह में दर्ज ठगी के केस के बाद अब दुष्कर्म का केस सिटी महिला थाने में दर्ज हो गया। बुधवार देर शाम सरकारी अस्पताल में पीड़िता का कोरोना टेस्ट कराया गया। वीरवार मेडिकल व कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगेे।
शिकायत के बाद बनाई थी नकली आईडी पर फेसबुक आईडी
इसी रंजिश के चलते आरोपी ने पीड़िता की नकली फेसबुक आईडी बनाकर उस पर असली फोटो चिपका दी। उस पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दी। इसके बाद उसके भाई को धमकी भरे संदेश भेजे, बाद में माफी मांग ली।
विज्ञापन
- पानीपत के सुरजीत पर दर्ज दुष्कर्म, धमकी और आईटी एक्ट के केस की तफ्तीश जारी है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुनीता ढाका, महिला थाना प्रभारी
- ठगी के केस में पांच बार आरोपी के घर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। पता चला था कि वह घर से दूर रहता है। अब उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है।
-देवेंद्र, पड़ाव थाना प्रभारी।