फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

मायके आई पत्नी की पीठ में घोंपा चाकू, फिर निगला जहर, दोनों एमएम अस्पताल में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
crime
बराड़ा। यमुनानगर के छोली गांव से मायके तंदवाल आई एक महिला की पीठ में उसके पति रवि ने चाकू घोंप दिया। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह रात करीब सवा सात बजे बेहोशी की हालत में पास की एक धर्मशाला में मिला। उसे एमएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। वहीं चाकू लगने से घायल हुई उसकी पत्नी को भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तंदवाल गांव की रहने वाली आरती की शादी छोली गांव में हुई है। आरती कई दिन पहले अपने घर तंदवाल अपनी माता से मिलने आई थी। शनिवार की शाम को आरती का पति रवि भी तंदवाल पहुंचा। यहां उसका आरती के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद पति ने आरती को चाकू मार दिया। आरती जमीन पर गिर पड़ी और उसकी पीठ से खून बहने लगा। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां से उसे मुलाना रेफर कर दिया गया। वहीं आरती को चाकू मारने के बाद रवि वहां से फरार हो गया और उसने जहर निकल लिया। रात के समय वह धर्मशाला में मिला। एसएचओ वीरेंद्र वालिया ने बताया कि अभी उनके पास हमले की सूचना नहीं आई है। इसके बाद ही कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed