फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

पहले दोस्त के साथ बनवाए संबंध फिर पति ने अश्लील वीडियो बनाकर लिया तलाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला। पहले पत्नी के दोस्त से संबंध बनवाए फिर बनाई अश्लील वीडियो। इस वीडियो का हवाला देकर बाद में महिला से तलाक ले लिया। बावजूद इसके जब वीडियो सोशल मीडिया पर डाला तो एक बच्चे की पीड़ित मां ने कानून की शरण ली। 2012 से चले इस घटनाक्रम में महिला थाने में दुष्कर्म, धमकी व आईटी एक्ट का केस दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाने के अलावा कोर्ट में 164 के बयान दर्ज करवाए गए और वह आरोपों पर टिकी रही। जानकारी के अनुसार 17 फरवरी 2012 में पीड़िता की शादी हुई थी। इस प्रेम विवाह में उनकी सास घर के एक अलग कमरे में रहती थी। उनका पति प्रापर्टी डीलर है व उसके अलावा उसकी चश्मों की दुकान भी है। शहर दो खंभा चौक निवासी एक व्यक्ति उसके पति का दोस्त है। अक्सर उसका घर आना-जाना था। महिला का आरोप है कि एक दिन पति के दोस्त ने उसके साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया तो उसने विरोध किया, तब पति ने कहा कि वह उसका अच्छा दोस्त है, आपको उसके साथ संबंध बनाने पडे़ंगे। आरोप है कि पति के दोस्त ने उसके साथ संबंध बनाए तो पति ने उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। ऐतराज जताया तो वह नहीं माना। धमकी देता कि यदि कहना नहीं माना तो वह वीडियो वॉटसअप पर डाल देगा। इसी दौरान पीड़िता के पास बेटा हुआ बावजूद इसके वह नहीं सुधरा। पति ने कहा कि वह उसे पसंद नहीं है तलाक चाहता है। सामाजिक निंदा के डर से पीड़िता ने उसे तलाक दे दिया। कुछ समय बाद पता चला कि उसकी अश्लील वीडियो एक वकील के पास भी है। इसके बाद उसने पुलिस की शरण ली। महिला थाना प्रभारी सुनीता के अनुसार मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed