फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

पश्चिम एक्सप्रेस में युवती के साथ छेड़छाड़, बदनामी के डर से नहीं दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला। नई दिल्ली से अंबाला आ रही पश्चिम एक्सप्रेस में अकेली सफर कर रही युवती के साथ छेड़छाड़ हो गई। कोच में सामने वाली सीट पर बैठे एक युवक पर आरोप लगे। युवती ने तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर 182 पर दी। ट्रेन के अंबाला पहुंचते ही आरोपी युवक को पकड़ लिया गया, लेकिन कानूूनी प्रक्रिया से बचने के लिए युवती ने शिकायत देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 02925 बांद्रा-अमृतसर स्पेशल दोपहर लगभग 3 बजे छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6-7 पर आई। इस दौरान आरपीएफ व जीआरपी की टीम मौके पर मौजूद थी। ट्रेन के रुकतेे ही सभी कर्मचारी एसी कोच नंबर बी-4 में चढ़ गए। कोच में सीट नंबर 7 पर एक युवती बैठी थी। युवती ने बताया कि वह छात्रा है और नई दिल्ली से अंबाला आई है। बीच रास्ते सफर के दौरान सीट के दूसरी तरफ बैठे युवक ने गलत इशारे किए। उसने तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ की हेल्पलाइन पर दी। कंट्रोल पर संदेश आने के बाद युवती की मदद के लिए ट्रेन में तैनात आरपीएफ स्टाफ को पहले ही कोच में भेज दिया था। शिकायतकर्ता युवती से जब शिकायत देने के लिए कहा गया तो उसने बदनामी और लंबी कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए शिकायत देने से मना कर दिया। आरपीएफ ने बताया कि आरोपी युवक को जीआरपी एसआई अपने साथ ले गए। जब इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने जवाब ही देना लाजमी नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed