{"_id":"5d74112e8ebc3e93a844563d","slug":"crime-ambala-news-knl4434263","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंबे से तार हटाने पर हुए विवाद में भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंबे से तार हटाने पर हुए विवाद में भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के खंबे से तार हटाने को लेकर हुए विवाद में गांव जंधेड़ी के शकील खान ने बड़े भाई जसबीर की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। शुक्रवार देर रात की घटना में जसबीर को घायल अवस्था में परिजन शहर के नागरिक अस्पताल ले गए। जहां आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी संतोष के बयानों पर नग्गल थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में मनमुटाव भी चल रहा था। घटना के बाद से आरोपी की तलाश जारी है। जानकरी के अनुसार करीब रात आठ बजे शकील ने जसबीर पर डंडे से हमला कर दिया। छह भाई-बहनों में जसबीर सबसे बड़ा है। शकील गांव में ही उनके साथ पड़ोस के अलग घर में रहता है। जमीन के बंटवारे को लेकर वह उनसे रंजिशन झगड़ा करता रहता था। वह रंजिशन खंबे से अपनी तार लगाकर जसबीर के घर की तार हिला देता था। जिससे बिजली गुल हो जाती थी। शुक्रवार भी ऐसा ही हुआ। जब उससे इस बारे में पूछा तो शकील ने उन्हें गलियां देनी शुरू कर दी। विवाद को टालने के लिए जसबीर ने छत पर जाकर अपनी तार ठीक कर ली। जैसे ही वह नीचे उतरा तो गुस्से में वहां आए शकील ने डंडा उसके मुंह पर मार दिया। साथ ही साथ धमकी देता रहा कि तुझे मजा चखता हूं कि कैसे तार लगाई जाती है। डंडा लगने से जसबीर नीचे गिरकर बेहोश हो गया। मौके पर आए ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। और उसे घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजन बोले अभी भी मिल रही हैं धमकियां
मृतक के बेटे ताजली ने बताया कि करीब छह माह पहले भी उनके चाचा के साथ उसके पिता का जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। करीब ढाई लाख रुपये में जमीन ली थी। इसके बाद से लगातार वह उन्हें तंग कर रहा था। उसने बताया कि उसकी मां पर बयान वापस लेने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है।
बिजली के खंबे से तार हटाने व जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में डंडे की चोट लगने से जसबीर की मौत हो गई। हत्यारोपी शकील खान को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
धर्मबीर सैनी, एसआई, नग्गल थाना प्रभारी