फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

गैस कटर से इंडियन बैंक का एटीएम काट नौ लाख 13 हजार ले उड़े बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : Ambala
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित शाहपुर में इंडियन बैंक के एटीएम को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए कंगाल कर दिया। एटीएम से सिक्योरिटी गार्ड नदारद होने का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने न केवल एटीएम के शटर का ताला तोड़ा, बल्कि गैस कटर के जरिए पूरा एटीएम काटकर उसमें से 9 लाख 13 हजार रुपये का कैश भी ले उड़े। सीसीटीवी से बचने के लिए बदमाशों ने उससे भी छेड़छाड़ की, लेकिन दो बदमाश फुटेज में कैद हो गए।
विज्ञापन

शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार भी हो गए, लेकिन किसी को कानों कान भनक तक नहीं ली। जैसे ही पास से गुरुद्वारे में सोया सिक्योरिटी गार्ड वापस लौटा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बुधवार अलसुबह ही इलाका पुलिस को सूचित किया। डीएसपी राम कुमार सहित सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

पेट में पथरी का दर्द होने पर गुरुद्वारे में सोया था गार्ड
पुलिस के मुताबिक एटीएम की सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात था, लेकिन मंगलवार देररात को अचानक पेट में दर्द होने के कारण वह एटीएम का ताला लगाकर कुछ कदम की दूरी पर गुरुद्वारे में चला गया था। वहां कुछ समय आराम करने के बाद गार्ड वापस एटीएम पर लौटा तो उस बीच बदमाश एटीएम लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई कैमरों की तारें काटी तो कई के मोड़े मुंह, दो कैद
वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने मास्टर प्लान बनाया। वारदात को अंदाज देने के समय खुद को सीसीटीवी फुटेज में कैद होने से बचाने के लिए न केवल कुछ सीसीटीवी कैमरों का मुंह मोड़ दिया तो कुछ की तारें तक भी काट दी। इस बीच दो बदमाश फुटेज में कैद हो गए थे। पुलिस ने बैंक मैनेजर प्रियांशु टांक की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।
बैंक मैनेजर प्रियांशु टांक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान के लिए टीमें लगी हुई है।
-देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, पड़ाव

crime

crime- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed