फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

सामान बाहर रखने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी दुकानदार की पीटकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : Ambala
बराड़ा। दुकान के बाहर सामन रखने को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस विवाद में आरोपियों ने जनरल स्टोर संचालक 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक के दो बेटों को भी ईंट-पत्थर मारकर घायल कर दिया। लहूलुहान अवस्था में मृतक का बेटा थाने पहुंचा और उसने आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर डीएसपी ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस संबंध में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक निरंजन तनेजा के बेटे कमल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह बड़ा गुरूद्वारा साहिब के पास जनरल स्टोर चलाते हैं। कमल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जब उन्होंने दुकान खोली तो उसी समय पड़ोसी दुकानदार पप्पू, राजन व सुमित भी आ गए। ये यहां सुनार की दुकान करते हैं। जब दोनों दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सामान रख रहे थे तो इसी बात को लेकर उनके बीच बहस हो गई। इसी बीच आरोपी पप्पू, राजन व सुमित ने उनकी दुकान में ईंटें बरसानी शुरू कर दी। अभी वे संभल पाते कि दुकान में और लोग घुस आए। इन्होंने दुकान में पड़ा सामान उठा-उठा कर फेंकना शुरू कर दिया। यह देख उनके पिता निरंजन तनेजा मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उसे भी धक्का दे दिया। साथ ही उनके साथ जमकर मार पिटाई की। इस कारण वे बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें अंदरूनी गंभीर चोटें आई। मौके पर जमा भीड़ ने मुश्किल से तनेजा परिवार को हमलावरों के चंगुल से रिहा करवाया था। इसके बाद उन्हें एमएम मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। जहां डाक्टरों ने निरंजन तनेजा को मृत घोषित कर दिया। कमल का आरोप है कि हमलावरों ने उसके पिता की पीट पीट- पीटकर हत्या की है। शिकायत पर पुलिस ने पप्पू, राजन, अमित व 3-4 अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डीएसपी ने किया मौके का मुआयना
दुकानदार की हत्या होने की सूचना मिलते ही डीएसपी रजनीश शर्मा ने पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके का मुआयना किया। एसएचओ विरेन्द्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे। डीएसपी ने एसएचओ को तुरंत आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई के आदेश दिए।

crime

crime- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed