फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

सिर पर पिस्टल का बट मारकर 72.35 लाख लूट ले गए बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
कृषि से जुड़े माल की खरीद फरोख्त करने वाली कंपनी के कर्मचारी से नकाबपोश बदमाश 72.35 लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। वारदात से पहले बदमाशों ने कर्मचारी के सिर पर पिस्टल के बट से भी वार किया था, जिससे वह जख्मी हो गया। उपचार के लिए उसे एमएम अस्पताल में दाखिल करवाया गया। गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले कमलेश शाह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी एसके ट्रेडर्स नाम से कंपनी है जोकि केंद्र सरकार के सेंट्रल स्टोर से भी पंजीकृत है। अहमदाबाद में कंपनी का मुख्यालय है। देशभर में उसकी 46 शाखाओं में 300 कर्मचारी काम करते हैं। इस साल कंपनी ने 102 करोड़ का कारोबार किया है। अंबाला में कंपनी का काम गुजरात के आखज मोहल्ला गांव का रहने वाला विनोद पटेल देखता है। अभी वह सेक्टर-1 में रहता है। परिवादी के मुताबिक 19 जून को विनोद ने उसके मैनेजर मनीष 72.35 लाख की लूट होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन

किस तरह हुई वारदात: कमलेश शाह के मुताबिक विनोद ने उनके मैनेजर को बताया था कि सुबह समय करीब 6.30 बजे सेक्टर-1 से बैग में 72.35 लाख रुपये लेकर एक्टिवा पर सवार हुआ था। जंडली पुल से गलत दिशा में होते हुए वह जग्गी सिटी सेंटर से कैंट की ओर रवाना हुआ था। जगाधरी रोड पर गांव खुड्डा वाले पुल से नीचे उतरते ही काले रंग की पल्सर सवार तीन युवकों ने उसकी एक्टिवा रोक ली। बिना नंबर की इस मोटरसाइकिल से उतरकर एक युवक तुरंत विनोद की एक्टिवा पर सवार हो गया। आरोप है कि इसके बाद पीठ पर पिस्टल लगाकर आरोपी ने उसे आगे चलने के लिए कहा। कमलेश शाह ने बताया कि जब विनोद ने पीछे मुड़ने की कोशिश की तो एक बदमाश ने उसके हेलमेट पर पिस्टल के बट से वार किया। इसकी वजह से हेलमेट टूट गया। तब रुपयों से भरा बैग छीनकर आरोपी युवक ने पुल से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन

बैग उठाने के लिए पुल के नीचे उतरे बदमाश: मोटरसाइकिल पर चल रहे दो युवक तुरंत बैग उठाने के लिए पुल के नीचे उतरे गए। तब विनोद ने भी बैग उठाने की कोशिश की थी लेकिन फिर उसके सिर पर पिस्टल के बट से वार किया गया। इसके बाद आरोपी बैग लेकर यमुनानगर की ओर फरार हो गए। विनोद की सूचना के बाद मैनेजर मनीष ने यतिन पटेल को फोन कर उसे तुरंत मौके पर जाने की बात कही। यतिन ने ही बाद में उसे एमएम अस्पताल में भर्ती करवाया था। कमलेश ने बताया कि साजिश के तहत उसके कंपनी के कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। 2016 से लेकर अब तक हरियाणा में ऐसी चार वारदातें हो चुकी हैं। दो वारदातें तो यमुनानगर में हुई थी जिसमें लूट के बाद उसके कर्मचारी की हत्या तक कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed