{"_id":"5eee5a978ebc3e42b14e9e69","slug":"crime-ambala-news-knl34787310","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के साथ घर लौट रही युवती का कार सवार युवक ने किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के साथ घर लौट रही युवती का कार सवार युवक ने किया अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ासन से अपनी मां के साथ एक्टिवा पर घर आ रही युवती का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। सूचना मिलते ही एसपी अंबाला अभिषेक जोरवाल, डीएसपी बराड़ा, रजनीश कुमार व साहा थाना प्रभारी चंद्रभान मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। फिलहाल पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर साहा के प्रतीक के खिलाफ शादी की नियत से उसकी लड़की को भगाने का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार साहा निवासी एक महिला अपनी बेटी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर कड़ासन से साहा की ओर आ रही थी। जब वह साहा के नूर पैलेस के पास पहुंची तो कार सवार चार युवकों ने एक्टिवा के सामने कार रोक ली। इनमें से एक युवक कार से नीचे उतारा ओर लड़की को कार में अपने साथ ले गए। महिला के शोर मचाने पर कार सवार मौके से फरार हो गए। साहा निवासी 20 वर्षीय लड़की बीएससी की छात्रा है। पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही हम मौके पर गए थे। मामला अपहरण का नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग का है। वैसे हमारे पास इस मामले की कोई शिकायत नहीं आई। लड़का व लड़की दोनों साहा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
चंद्रभान, थाना प्रभारी।