फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

सेंट्रल जेल में दो कैदियों ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। सेंट्रल जेल में उम्रकैदी और उसके साथ रह रहे हवालाती ने चद्दर का फंदा बनाकर बैरक में ही आत्महत्या कर ली। आत्महत्या सोमवार-मंगलवार देर रात उस समय की गई जब जेल के सभी बंदी और कैदी सो चुके थे। हालांकि घटना की जानकारी मंगलवार सुबह करीब 5 बजे लगी। जब सभी बंदियों और कैदियों की गिनती की जाने लगी तो दो कम मिले। आत्महत्या करने वालों में साहा का 31 वर्षीय सुनील और अंबाला शहर के बलाना निवासी 35 वर्षीय रामदास शामिल हैं। आत्महत्या करने वाले एक दूसरे के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। दोनों ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की यह खुलासा नहीं हो सका। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। जेल अधीक्षक लखवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले की न्यायिक जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

6 जून को दोनों को किया गया था गिरफ्तार
सुनील 2015 में हत्या के मामले में उम्रकैद सजा काट रहा था। इसके अलावा स्नेचिंग सहित कई मामले उस पर चल रहे थे। हालांकि मार्च में लॉकडाउन के चलते उसे पैरोल पर भेज दिया गया था। अब उसका पैरोल जून माह में खत्म होनेे को था लेकिन इससे पहले ही उन्होंने 6 जून की शाम अंबाला शहर के आर्य चौक पर एक युवती हरजीत कौर से पर्स स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इसी दौरान लोगों ने दोनों को धर दबोचा था। इसमें सुनील के साथ रामदास भी गिरफ्तार किया गया था। यही कारण था कि पैरोल से पहले ही उसे दोबारा से जेल में रहना पड़ा। वहीं रामदास पर स्नेचिंग के करीब 9 मामले चल रहे थे।
विज्ञापन

बैरक में थे तीन लोग
जिस बैरक में दोनों ने आत्महत्या की उसमें दोनों के अलावा एक तीसरा बंदी भी था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। सुनील को उसकी निगरानी में रखा गया था। सुनील की निगरानी के कारण रामदास ने भी उसके साथ रहने की इच्छा जाहिर की थी। इसीलिए दोनों ही उसकी निगरानी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वारंटीन पीरियड में थे दोनों
दोनों को 6 की शाम पकड़ा गया था और इसके बाद 7 को दोनों का कोरोना टेस्ट करवाने के बाद उन्हें सेंट्रल जेल में अलग से रख दिया गया था। हालांकि बाद में उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था पर अभी उनका क्वारंटीन पीरियड चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed