फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

डंपर से टकराकर कार चालक की मौत, शीशा तोड़कर निकाला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। पंजोखरा-हंडेसरा बार्डर पर स्थित ननका-नानकू के पास डंपर की चपेट में आकर बलटाना वासी 41 वर्षीय कार चालक अजय कुमार उर्फ विक्की की मौत हो गई। आमने-सामने की इस टक्कर में कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान अंबाला शहर आ रहे तेपलां वाली कुलवंत सिंह ने क्षतिग्रस्त कार देखी और जानी-पहचानी होने के कारण रुक गया। इसके बाद उसने अजय के परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने राहगीरों के साथ मिलकर कार का साइड का शीशा तोड़कर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। जहां पर दोपहर बाद पोस्टमार्टम हुआ। रिश्तेदार के बयानों पर डंपर के अज्ञात पर चालक पर हंडेसरा थाने में केस दर्ज किया गया। मृतक का शहर की गीता नगरी में रिकवरी वैन, क्रेन हाइड्रा का काम था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े 10 बजे की घटना है। काका कार लेकर शहर दुकान पर आने को निकला था। ननका-नानकू मोड़ पर मोड़ काटते समय हादसा हुआ जब शहर की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार कैंट कार से टकरा गया। अचानक हुई घटना के दौरान आरोपी वाहन छोड़कर भाग गया। भीड़ लगने के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित भी हुआ, जिसे जल्द सुचारू करवा दिया गया। हंडेसरा पुलिस के अनुसार डंपर चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक का एक साढ़े तीन साल का बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed