फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala's Manidra shot dead in America

हरियाणा: अंबाला के मनिंद्र की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, नौ साल से स्टोर में कर रहा था काम

Mon, 02 Mar 2020 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणगढ़ (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ambala's Manidra shot dead in America
रोते-बिलखते परिजन।

लूट के इरादे से गांव लौटों के 29 वर्षीय युवक की अमेरिका में हत्या कर दी गई। युवक 9 साल से इंडियाना शहर में एक स्टोर में काम करता था। पीड़ित परिवार सहित ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया व कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। परिजनों ने दोनों सांसद से युवक का शव जल्द मंगवाने का भी आग्रह किया है।

विज्ञापन


अमेरिका में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला की बदमाशों ने लूट के इरादे से उसे गोली मारी है। जानकारी अनुसार गांव लौटों के मनिंद्र सिंह उर्फ सोनू नौ साल से अमेरिका में था। पिता अवतार सिंह व माता सुरजीत कौर ने बताया कि उनके दो पुत्र हैं। एक बेटा गुरविन्द्र सिंह पुर्तगाल में है जबकि मनिन्द्र सिंह इंडियाना शहर में एक स्टोर पर काम करता है।

विज्ञापन

Ambala's Manidra shot dead in America

पहले दिन में ड्यूटी होती थी। अब वह दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक करता था। 27 फरवरी की उसके साथ एक लड़की जो 9 बजे चली गई थी परंतु रात करीब साढ़े 10 बजे एक सिर पर केप डाले एक बदमाश ने पहले उसे गोली मारी जो उसके बाजु पर लगने पर वह नीचे गिर गया। वह बदमाश अंदर आकर उसका मोबाइल व गल्ले से पैसे लेकर जाते हुए बदमाश ने उस पर दोबारा गोली चलाई।

दूसरी गोली छाती में लगने के कारण मनिंद्र की मौत हो गई। कुछ देर बाद स्टोर के मालिक को पता लगने पर वह वहां पहुंचा। इसके बाद उसने यहां सूचना भेजी थी। वारदात की सूचना आने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। मनिन्द्र सिंह भी कुंवारा था। परिजन उसकी शादी की योजनाएं बना रहे थे।

मगर उनके सपने धरे के धरे रह गए। मामले को लेकर सांसद नायब सैनी का कहना था कि अमेरिका में मनिन्द्र की हत्या होने की सूचना बेहद हिला देने वाली है। उन्होंने कहा कि वे मामले को लेकर विदेश मंत्री के संपर्क में हैं। जल्द ही उसका शव मंगवाने की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed