फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

जीआरपी ने पकड़े 90 नशीले इंजेक्शन व 300 नशीली गोलियां, सप्लायर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : Ambala
रेलगाड़ियों के जरिये नशे की खेप को एक जगह से दूसरी जगह भेेजा जा रहा है। जिस पर रोक लगाने के लिए जीआरपी प्रभारी विलायती राम की देखरेख में एक विशेष टीम गठित कर 2 लोगों को 95 अवैध शराब की बोतलों के साथ पकड़ कर जुर्माना लगाया है वहीं सहारनपुर-नंगलडैम ट्रेन से 90 इंजेक्शन और प्लेटफार्म पर घूम रहे एक व्यक्ति को 300 नशीली गोलियां समेत काबू किया। जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एसआई राज सिंह व सतपाल सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह वह प्लेटफार्म नंबर-1 पर गश्त कर रहे थे तो वहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। जब उसके पास रखे बैग की तलाशी ली गई तो इसके अंदर से ब्रूफिन कंपनी के 90 इंजेक्शन और 300 नशे की गोलियां बरामद की। आरोपी की पहचान लुधियाना निवासी मनिंदर सिंह के तौर पर हुई है। जिसे हिरासत में लेकर जीआरपी थाने लाया गया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को रविवार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं अवैध शराब के साथ पकड़े गए व्यक्ति पर भी 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

सभी कर्मचारियों को नशे पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं भी कोई गलत काम हो रहा है तो उस पर तुरंत कार्रवाई करें। नशे का कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विलायती राम, जीआरपी प्रभारी, छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed