{"_id":"5e3dc54f8ebc3ee60858b64f","slug":"crime-ambala-news-knl213567180","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक तस्वीरों के फ्रेम में दिल्ली से मोरिंडा ले जा रहा था गांजा, दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक तस्वीरों के फ्रेम में दिल्ली से मोरिंडा ले जा रहा था गांजा, दबोचा
विज्ञापन
एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Ambala
धार्मिक तस्वीरों के फ्रेम में गांजा छिपाकर समालखा से पंजाब जा रहे मोरिंडा के वार्ड-9 संत नगर वासी दर्शन सिंह को एसटीएफ अंबाला यूनिट (स्पेशल टास्क फोर्स) ने धर लिया। शुक्रवार नेशनल हाईवे पर कैंट अनाज मंडी के सामने उसकी कार से 29 किलो 700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इससे पहले भी आरोपी को दो साल पहले शंभु पुलिस द्वारा 16 किलो नशे के साथ पकड़ा था। लेकिन उस मामले में वह कोर्ट से जमानत पर आया हुआ था। पहले वह बस में नशा लाता था लेकिन मोटा मुनाफा होने के बाद वह कार से नशे का धंधा करता था। पड़ाव थाने में केस कर शनिवार कोर्ट को पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि मेन सप्लायर को पकड़ा जा सके।
जानकारी अनुसार 52 वर्षीय दर्शन की दो बेटियां व एक बेटा है। करीब पांच साल से वह इस कारोबार में है। अमीर बनने की चाह में उसने नशे की तस्करी शुरू की। समालखा से 18 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से नशा लाकर भारी मुनाफा कमाता था। शंभु पुलिस की पकड़ में आने के बाद उसने योजना बनाई कि यदि धार्मिक तस्वीरों में नशा छिपाकर लाया जाए तो किसी को शक नहीं होगा। पहले भी कई बार वह ऐसे कर चुका था। लेकिन एसटीएफ की टीम ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
तरीका-ए-वारदात
दर्शन कार में अकेले समालखा से अकेले ही नशे की तस्करी करता था। इसके लिए उसने धार्मिक तस्वीरें बनवा रखी थी फ्रेम में सामने की तरफ सामान्य की तरह फोटो लगे थे और पीछे गत्ते लगाए थे। असलियत में फोटो व पीछे लगे गत्ते के मध्य काफी बड़ा गैप बनाकर रखा था। इसी गैप में वह पॉलिथीन में डालकर गांजा भर देता था। तस्वीरों को कार की आगे-पीछे की सीटों व डिग्गी में सिलसिलेवार लगा देता था। एक-दो बार उसकी यह फॉर्मूला कामयाब भी हुआ।
विज्ञापन
मोरिंडा का दर्शन सिंह पिछले लंबे समय से गांजा तस्करी कर रहा है। शंभु पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद भी उसने कारोबार बंद नहीं किया। समालखा से पहले बस में और अब कार में भगवान की तस्वीरों के फ्रेम में छिपाकर नशा लाता रहा है। स्पेशल तरीके से बनाई गई धार्मिक तस्वीरों व गत्ते के फ्रेम के बीच उसने बड़ा गैप बना रखा था जिसमें वह नशा छिपाता था। समालखा से लाया नशा वह जानकारों को बेचता था। इसी गोरखधंधे में उसने कार व प्रॉपर्टी भी बना ली। रिमांड के दौरान मेन सप्लायर को गिरफ्तार किया जाएगा।
कुलभूषण, डीएसपी, इंचार्ज एसटीएफ

इन तस्वीरों में आरोपी ले जा रहा था गांजा।- फोटो : Ambala