फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

सेल फिगर में कंटिग कर लगाया पंट्रोल पंप संचालक को 32 लाख का चूना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
जलबेहड़ा स्थित हमारा पेट्रोल पंप के सेल्स मैनेजर आशीष ने सेल फिगर में कंटिंग कर संचालक को 32 लाख रुपये का चूना लगा दिया। लंबे समय तक यह खेल चलता रहा। पंप के मालिक संदीप राणा को जब शक हुआ तो उसने रिकार्ड का ऑडिट करवाया। ऑडिट में पूरे मामले से परतें उठ गई। आडिट रिपोर्ट के अनुसार किताबों में आशीष ने बहुत सी जगह कंटिंग करके रिकार्ड को बदल दिया। इस तरह लंबे समय तक पेट्रोल पंप संचालक को चपत लगाई। जब इस मामले में उसने आरोपी आशीष से पूछताछ की तो आशीष ने उसने रुपये वापस लौटाने का भरोसा दिलाया। इस बारे में पंचायत भी हुई। पंचायत में समझौता हुआ कि आशीष 12 लाख रुपये पेट्रोल पंप संचालक को 5 नवंबर तक अदा करेगा। यदि अदा नहीं करता तो वो पूरे 32 लाख रुपये देने के लिए बाध्य होगा और उसके खिलाफ कानूनी कारवाई भी करवाई जाएगी। लेकिन इस अवधि तक आरोपी ने ढेड़ लाख रुपए का चेक ही दिया। यह चेक भी हस्ताक्षर न मिलने के कारण बाउंस हो गया। संदीप राणा ने पूरे मामले की शिकायत सदर थाना अंबाला शहर को दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आशीष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed