{"_id":"5dd59b458ebc3e54893c53c4","slug":"crime-ambala-news-knl12400287","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंगहाली से ऐश-परस्ती में खलल पड़ा तो किराएदार बन पंजाब के गैंग ने रामनगर में डाला था डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंगहाली से ऐश-परस्ती में खलल पड़ा तो किराएदार बन पंजाब के गैंग ने रामनगर में डाला था डाका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रामनगर वासी सुरेंद्र कुमार के घर बीते 10 अक्तूबर को हुई डकैती के केस में मंगलवार को पंजाब के नवां शहर, बंगा बस स्टैंड से सीआईए-वन द्वारा गिरफ्तार की गई गांव नूरां की जमनादेवी व जालंधर के मोतीनगर की किराएदार काश्मीर कौर उर्फ राज ने पूछताछ में बताया कि पिछले कुछ दिनों से परिवार की तंगहाली से उनकी ऐश-परस्ती में खलल पड़ने लगा था। इसी कारण उन्होंने पंजाब के गैंग के साथ मिलकर रामनगर के घर में किराएदार बनकर डाका डाला था। उनका अनुभव था कि शहर में बसे रईस घरानों के लोग दिन के समय अपने कामकाज पर चले जाते हैं। ऐसे में घर में मौजूद महिलाओं को शिकार बनाना आसान रहेगा। इन घरों में नकदी व जेवर भी अधिक मिलेंगे। चूंकि नए बने सुरेंद्र के घर पर टूलेट लिखा था, इसलिए योजना के मुताबिक इस घर को निशाना बनाया था। पकड़े जाने से बचने के लिए रोडवेज की सरकारी बसों में आवागमन किया क्योंकि इसमें ज्यादा चेकिंग नहीं होगी। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वे कभी पहचान में आ सकते हैं लेकिन अंबाला पुलिस ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया। बुधवार कोर्ट में पेश कर सात दिन का रिमांड मांगा गया। आरोपी महिलाओं ने बताया कि लूटे गए कुछ जेवर पंजाब के अमृतसर, जालंधर व लुधियाना में बेचे हैं, कागज घर पर रखे हैं। इसके अलावा वारदात में सहयोगी रहे साथियों को पकड़ने के लिए पंजाब के अन्य जिलों में रेड करनी है। पांच दिन के रिमांड में महिलाओं को साथ लेकर सीआईए टीम देर शाम रेड के लिए रवाना हो गई। मामले को सुलझाने में आरोपियों द्वारा प्रयोग किए गए वाट्सएप नंबर से भी मदद मिली। सूत्रों के अनुसार पहचान होते ही पंजाब पहुंची सीआईए टीमों ने जालंधर के लिए निकली दोनों महिलाओं को बंगा बस अड्डे से हिरासत में ले लिया।
ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
22 सितंबर को सुरेंद्र के घर आए दंपती ने प्रथम तल पर बने दो-रूम सेट के लिए 6 हजार 500 रुपये किराया तय किया। 23 को बैड लाकर दोनों कमरे में रहे। 24 को यह कहकर चले गए कि जल्द पहचान पत्र व सामान लेकर आएंगे। 9 अक्तूबर को काश्मीर कौर, जमना देवी के साथ आकर कमरे में रही। अगली सुबह हवन का प्रसाद बनाने के बहाने पहले अंजली, फिर सास राजरानी, उसके बाद नौकरानी वीना को कमरे में बुलाकर बंधक बना लिया। पिटाई व रिवॉल्वर का भय दिखाकर अलमारी की चाबी से लॉकर खोलकर करीब साढ़े चार लाख के जेवर व नकदी ले गए थे। पिटाई की आवाज किसी को न सुने, इसलिए उन्होंने स्पीकर की आवाज ऊंची कर दी थी।
रिमांड में सहयोगियों की धरपकड़ व डकैती के पैसे किए जाएंगे बरामद
जांच अधिकारी एसआई भूपेंद्र सिंह के अनुसार पांच दिन के पुलिस रिमांड में काश्मीर कौर व जमनादेवी की निशानदेही पर सहयोगियों की गिरफ्तारी व जेवरों की रिकवरी की जाएगी। जेवर किसी को बेच दिए गए हैं, जबकि कागजात इनके घर रखे हैं। तंगहाली से निकलने के लिए पंजाब के गैंग ने अंबाला में किराएदार बनकर वारदात की थी ताकि किसी को भनक न लगे। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर, नवां शहर व अन्य जिलों में रेड की जाएंगी।