फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

होली खेलने गए 23 वर्षीय युवक की नाले में गिरने से हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
होली खेलने के लिए घर से निकले 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मौके पर मृतक के भाई अंकित कुमार ने बताया कि उसका भाई अरुण कुमार अंबाला सिटी नारायणगढ़ रोड पर टायरों के शोरूम में काम करता है। होली की छुट्टी होने के कारण वह 18 मार्च को सुबह करीब 11 बजे होली खेलने के लिए कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

देर शाम घर वापस न पहुंचने की स्थिति में पारिवारिक सदस्यों ने अरुण को फोन किया और घर वापस आने को कहा। कई बार फोन करने पर अरुण ने घर आने का आश्वासन दिया, परंतु जब वह घर नहीं पहुंचा तो करीब साढ़े नौ बजे दोबारा से फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उस दौरान उसके फोन पर लगातार घंटी जा रही थी, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद परिवार सदस्य उसे ढूंढने निकल पड़े और कुछ देर बाद उसके फोन पर दोबारा संपर्क किया गया तो मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा। भाई अंकित कुमार ने बताया कि जब वह ढूंढते ढूंढते अंबाला सिटी के मोटर मार्केट की ओर गए तो देखा कि मोटर मार्केट के बीच पीर के साथ लगते नाले में उसकी मोटरसाइकिल गिरी हुई मिली और कुछ दूरी पर ही अरुण का पैर गंदे पानी से बाहर दिखाई दे रहा था। उन्होंने उसको बाहर निकाला और मोबाइल फोन भी नाले से मिला जोकि पानी जाने के कारण बंद हो चुका था। उसको बाहर निकाल कर तुरंत वह उसको अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया था। इस पूरी घटना की जानकारी बलदेव नगर पुलिस चौकी को दी गई। जहां पर पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं बलदेव नगर चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि 19 मार्च की सुबह मृतक के परिजनों की ओर से घटना की सूचना मिली थी। मृतक अरूण कुमार जग्गी कॉलोनी फेस दो में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। मूलरूप से वह यूपी के गोंडा का रहने वाला है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed