फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   craze of bollywood style bangles in increasing in ambala

फिल्मों के नाम वाली चूड़ियां कर रहीं आकर्षित

Thu, 29 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Thu, 29 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
craze of bollywood style bangles in increasing in ambala

ट्विनसिटी के बाजारों में करवाचौथ को लेकर बाजारों में विवाहिताओं द्वारा जमकर खरीददारी की जा रही है। करवाचौथ को लेकर इन दिनों बाजारों में फिल्म जगत का जादू पूरी तरह से छाया हुआ है। महिलाओं के लिए चूडिय़ो को खासतौर पर हीरोइन व फिल्मों के नाम दिए गए हैं ताकि महिलाएं केवल नाम से ही अपनी पसंदीदा हीरोइन व उनकी फिल्म में डाली गई चूडिय़ों को खरीद सकें। 

चूडिय़ों के विक्रेता संजू का कहना है कि करवाचौथ पर विवाहिताओं में खासतौर पर रामलीला, तनु वैड्स मनु व अन्य फिल्मों में हीरोइनों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली चूडिय़ा बाजारों में उतारी गई है। इन चूडिय़ों को खासतौर पर मेरठ, गाजियाबाद व मुंबई के कलाकारों द्वारा तैयार करवाया गया है। इनकी कीमत 50 ुरपए से लेकर 500 रुपए दर्जन कर रखी गई है। उधर, खरीददारी करने आए विवाहिता श्वेता, कृति, मंजू व सुनैना का कहना है कि ये चूडिय़ों खासतौर पर डिजाइन की जाती है और जो देखने में बहुत आर्कषक लगती है। इसके इलावा चूडिय़ां कम कीमत में अच्छी मिल जाती है। इसलिए इन चूडिय़ों को खरीदा जा रहा है। 

विज्ञापन


चूड़ियों के बीच नाम लिखे कड़े का क्रेज 

महिलाओं का रुझान खासतौर पर बाजारों में उपलब्ध प्लास्टिक के क्रिस्टल वर्क के कड़ो का बना हुआ है। इस पर क्रिस्टल व स्टोन वर्क से विवाहिता व उसके पति का नाम लिखा जाता है, जिन्हे चूडिय़ों के बीच में डालकर और आर्कषक बनाया गया है। विक्रेता अनिल की माने तो यह कड़े पहले सिर्फ नवविवाहिताओं के लिए चूड़े में डाले जाते थे, परंतु इस करवाचौथ पर विवाहिताओं के लिए अब ऐसे कड़ों को उतारा गया है, ताकि वह भी अपने पति का नाम लिखे कड़े पहन सके। 

विज्ञापन



ये है चूड़ियों की कीमत 

आइटम                 रेट रुपये प्रति दर्जन

प्लेन चूड़ी                    20 -  60 

नग वाली चूड़ी                50 - 150

जयपुरी चूड़ियां                70- 250

जरकन वाली                    150-350

पोलकी कड़े                    200-1000

लाख, मैटल, मैट कड़े            100-1200

फ्लावर चूड़ी                     100 से 800

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed