फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crackdown on gold smuggling in trains

Ambala News: ट्रेनों में सोने की तस्करी पर शिकंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on gold smuggling in trains
अंबाला। अमृतसर से मुंबई और कोलकाता की ट्रेनों में आरपीएफ की ओर से छापामारी की जा रही है। इस कार्रवाई से सोने की तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मच है। ये लोग अपने आप को स्वर्ण व्यापारी बता रहे हैं जोकि आभूषण तैयार करके बरेली और मुरादाबाद की खुली मार्केट में बेचते हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ ने इस धंधे पर शिकंजा कस दिया है और अब पिछले दो दिनों से किसी भी मेल और एक्सप्रेस ट्रेन से सोने के आभूषणों की खेप नहीं मिली है। आरपीएफ को यह जानकारी मिली है कि सोने के आभूषणों से जुड़े लोग अब शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से दिल्ली तक सफर कर रहे हैं। ऐसे में अब आरपीएफ ने उक्त दोनों प्रीमियम ट्रेनों की निगरानी बढ़ा दी है। वहीं अमृतसर और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मुखबिरों को भी सचेत कर दिया गया है ताकि प्रीमियम ट्रेनों में एक से दूसरी जगह सप्लाई होने वाले आभूषणों की धरपकड़ हो सके।
विज्ञापन

रेलवे की परमिशन जरूरी
देश की दो प्रीमियम ट्रेनें शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस में कार्रवाई से पहले आरपीएफ पूरी तरह से ऐसेे व्यक्तियों का डाटा खंगाल रही है जो पूर्व में पकड़े हैं, वहीं ट्रेन में कार्रवाई के दौरान कोच नंबर और सीट नंबर की भी जानकारी जुटाई जा रही है क्योंकि इन प्रीमियम ट्रेनों को मुख्य रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दो मिनट से ज्यादा नहीं है। प्राप्त जानकारी अनुसार अगर आरपीएफ को पुख्ता जानकारी मिली तो कार्रवाई से पहले रेलवे से परमिशन ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी विभाग भी जुटा जांच में
पश्चिम और स्वराज एक्सप्रेस सहित अमृतसर-हावड़ा मेल से पकड़े गए लगभग आठ करोड़ के सोने को लेकर इनकम टैक्स विभाग तो अपने स्तर पर कार्रवाई में जुटा है। सोने के तहत व्यापारियों और उनके कारिंदों की ओर से जमा कराए बिल के आधार पर जीएसटी विभाग भी सक्रिय हो गया है और उन्होंने सामान से संबंधित जानकारी मांगी है।
बढ़ेगी मुश्किल
ट्रेन से सोने के साथ पकड़े व्यक्तियों की मुश्किल लगातार बढ़ती जा रही है। पहले दो मामलों में पकड़े गए तीन व्यक्तियों को जहां रेलवे मेजिस्ट्रेट ने न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए थे वहीं साढ़े चार करोड़ सोने के साथ पकड़े चार व्यक्तियों पर भी कार्रवाई होगी। आगामी एक या दो दिन में उनकी पेशी रेलवे मेजिस्ट्रेट के सामने होगी और उन्हें भी डर है कि कहीं वो भी जेल न भेज दिए जाएं।
वर्जन
मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के माध्यम से हो रही सोने की तस्करी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है लेकिन पिछले दो दिनों से एक भी मामला नहीं पकड़ा। ऐसे में अंदेशा है कि यह व्यक्ति वंदे भारत और शताब्दी सहित अन्य प्रीमियम ट्रेनों के माध्यम से आवागमन कर सकते हैं। इसलिए इन ट्रेनों की निगरानी की जा रही है, जिससे कि संदिग्धों की धरपकड़ की जा सके।
जावेद खान, प्रभारी आरपीएफ अंबाला।
वर्जन
हमारे बेकसूर लोगों को पकड़ा गया है, जो आभूषण मिले हैं, उनमें सोने की मात्रा चार या पांच प्रतिशत है। इसमें जीएसटी का कुछ लेना-देना नहीं होता। यह कारोबार तो काफी समय से चल रहा है। जानकारी के अभाव में यह कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अमृतसर में व्यापारियों की आपसी मंत्रणा भी हुई है, जल्द ही इसे लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

सुरजीत सिंह सेहजरा, उपाध्यक्ष स्वर्ण संघ, अमृतसर।

बारिश के कारण खेतों में बिछी धान की फसल। संवाद

बारिश के कारण खेतों में बिछी धान की फसल। संवाद

बारिश के कारण खेतों में बिछी धान की फसल। संवाद

बारिश के कारण खेतों में बिछी धान की फसल। संवाद

बारिश के कारण खेतों में बिछी धान की फसल। संवाद

बारिश के कारण खेतों में बिछी धान की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed