फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cousin attacked with a knife, injured

Ambala News: चचेरे भाई पर कस्सी से हमला, चोटिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Cousin attacked with a knife, injured
अंबाला सिटी। सिटी के छोटी घेल गांव में चचेरे भाई ने जमीन के विवाद के चलते जसविंद्र सिंह पर कस्सी से हमला कर दिया और धमकी देकर फरार हो गया। अंबाला सदर पुलिस ने आरोपी अवतार सिंह पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिटी छोटी घेल गांव निवासी जसविंद्र सिंह ने बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। उसके चाचे के लड़के अवतार की गांव में ही मुस्तरका खाते की जमीन है और वह कई बार परिवार से झगड़ा कर चुका है। 14 जनवरी की शाम को वह ट्यूबवेल पर लाइट जलाने के लिए गया था। जैसे ही वह पीछे मुड़ा तो अवतार हाथ में कस्सी लेकर खड़ा था। पहले तो वह गाली-गलौज करते हुए मुस्तरका खाते की जमीन व ट्यूबवेल की मोटर का कनेक्शन अपने नाम करवाने की बात बोलता रहा। जब उसे कहा कि भाईचारे में बैठकर बात करते हैं तो उसने तैश में आकर हमला कर दिया। हाथ में पकड़ी कस्सी से टांग पर हमला कर दिया और थप्पड़ मुक्के मारने के बाद मौके से फरार हो गया। परिवार के सदस्य आने के बाद वह धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गया। परिजनों ने उसे अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed