फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Counting of votes will be done today amidst tight security

आज चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच होगी मतगणना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes will be done today amidst tight security
अंबाला। थ्री लेयर सिक्योरिटी में मुस्तैद तीन सौ पुलिस कर्मियों की किलेबंदी के बीच नारायणगढ़ नगर निकाय चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। पुलिस प्रशासन ने मतगणना स्थल और आसपास के क्षेत्र में पुख्ता प्रबंध किए हैं। किसी प्रकार की शरारत की स्थिति में सख्त एक्शन लिया जाएगा। नारायणगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष के लिए सात और 15 पार्षदों के लिए भाग्य आजमा रहे 45 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला बुधवार को मतगणना के दौरान होगा।
विज्ञापन

राजकीय कालेज नारायणगढ़ में चुनावी नतीजों की घोषणा शांतिपूर्ण वातावरण में हो, इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। उधर, दिन भर प्रत्याशी और उनके समर्थक गुणा भाग कर जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। दावा अभी भी यही किया जा रहा है कि परंपरागत रुप से कांग्रेस की झोली में जाती रही नारायणगढ़ नगर पालिका की सीट इस बार भी पुराना इतिहास दोहराएगी। हालांकि भाजपा और आम आदमी पार्टी के समर्थक भी गणना के बाद जीत किसकी होगी, यह सबके सामने होगा कह कर अपना पलड़ा भारी बता रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद यह तय है कि जीत का दावा करने वाले लगभग सभी प्रत्याशियों की मंगलवार की रात बेचैनी के साथ गुजरी होगी। बताया जा रहा है कि प्रत्याशी अपने अपने ईष्टदेव की पूजा के बाद मतगणना केंद्र पर पहुंचेंगे। जिन दो उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर बताई जा रही है, उनमें ममता रानी और रिंकी वालिया जीत को लेकर आश्वस्त हैं। इन दोनों से जब बात की गई तो इन्होंने बताया कि वे बुधवार को मतगणना में जाने से पहले दादा खेड़ा की पूजा अर्चना करके केंद्र पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed