फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Councillor said- Municipal Corporation is not starting the work even after work order

Ambala News: पार्षद बोले- वर्कऑर्डर होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं कर रहा नगर निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Councillor said- Municipal Corporation is not starting the work even after work order
नगर निगम अंबाला शहर। संवाद
अंबाला सिटी। शहर के विकास कार्यों को लेकर फिर से शहर की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस पार्षद वर्कऑर्डर होने के बाद भी कार्य शुरू होने का आरोप लगा रहे हैं। बीते बुधवार को अंबाला सिटी से कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह भी निगम आयुक्त सचिन गुप्ता से कार्य न होने को लेकर मुलाकात कर चुके हैं। वहीं, अब शुक्रवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल, मंडल अध्यक्ष, सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा, पार्षद शहर के वार्डों में कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इनमें स्टॉम वाटर, गली-नाली, सामुदायिक भवन की मरम्मत और अन्य कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो--4
जुलाई में नगर दर्शन पर डाले थे कार्य, अब तक कुछ नहीं हुआ
वार्ड-10 से पार्षद मिथुन वर्मा ने बताया कि उन्होंने बीते जुलाई माह में नगर दर्शन पर विकास कार्य करवाने के लिए डाले थे। जुलाई से लेकर अब तक एस्टीमेट बनने के बाद यह कार्य वर्कऑर्डर तक पहुंच जाने चाहिए थे लेकिन नगर निगम अधिकारी कार्य नहीं कर रहे। यही नहीं जिन कार्यों के वर्कऑर्डर हो चुके हैं, उनको नगर निगम की ओर से रोका गया है। मरम्मत के पांच-पांच लाख रुपये के कार्य भी शुरू हो चुके थे, उनको भी रुकवा दिया गया।
विज्ञापन

फोटो--6
कई कार्यों का वर्कऑर्डर हो चुका, नहीं किए जा रहे
वार्ड-9 की पार्षद मेघा गोयल ने बताया कि नगर निगम ने वार्ड में आशू मलिक से शिवालिक पार्क तक गली और नाली का वर्कऑर्डर हो चुका है। सभी वार्डों में पांच लाख रुपये से मरम्मत कार्य का वर्कऑर्डर हो चुका है, मगर कार्य अभी तक शुरू नहीं हुए। इन कार्यों को मुहूर्त के नाम पर रोका जा रहा है। इसके साथ ही नगर दर्शन पोर्टल पर पुरानी अनाज मंडी में इंटरलॉकिंग टाइल, बिजली निगम के पास गली में स्टॉम वाटर लाइन, पल्लेदार मोहल्ला और कोतवाली सराय में पाइपलाइन को लेकर अभी तक कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो--5
कोट्स
नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता से उनकी बैठक में बातचीत हुई थी कि शहर में विकास कार्यों को जल्द शुरू करवाया जाएगा। उनको विश्वास है कि जिस तरह से आयुक्त शहर में कार्यों की तरफ ध्यान दे रहे हैं, ऐसे में शहर के कार्य जल्द शुरू हो जाएंगे। मेहता ने बताया कि आयुक्त सचिन गुप्ता ने कहा था कि वह अगले सप्ताह में समीक्षा बैठक बुलाएंगे। उनको उम्मीद है कि वह रिव्यू बैठक बुलाकर कार्यों की समीक्षा करेंगे।

राजेश मेहता, डिप्टी मेयर, नगर निगम।
आज शहर में विकास कार्यों का किया जाएगा उद्घाटन : ढींगरा
नगर निगम की सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा ने बताया कि शुक्रवार को शहर में आठ विकास कार्यों के उद्घाटन किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री असीम गोयल, मंडल अध्यक्ष, पार्षद व अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे। वार्ड-6, 11, 13, 14, 16, 18 में स्टॉम वाटर, गली, नाली, सामुदायिक भवन की मरम्मत कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा। इन कार्यों को जल्द पूरा करवाया जाएगा जिससे शहर की जनता को फायदा हो सके।
वर्जन
शुक्रवार को शहर में कई विकास कार्यों का उद्घाटन होना है। इसके बाद इन कार्यों को जल्द ही पूरा करवाया जाएगा।
एलसी चौहान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।

नगर निगम अंबाला शहर। संवाद

नगर निगम अंबाला शहर। संवाद

नगर निगम अंबाला शहर। संवाद

नगर निगम अंबाला शहर। संवाद

नगर निगम अंबाला शहर। संवाद

नगर निगम अंबाला शहर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed