{"_id":"5ef657478ebc3e430e340705","slug":"corona-viris-ambala-news-knl354409175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल में कोरोना की दस्तक, 7 नए केस और 27 को किया गया डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल जेल में कोरोना की दस्तक, 7 नए केस और 27 को किया गया डिस्चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल जेल में कोरोना ने दस्तक दे दी है। कोरोना की दस्तक से सेंट्रल जेल में हड़कंप मच गया। जैसे ही सेंट्रल जेल के कर्मचारी को कोरोना संक्रमित घोषित किया गया स्वास्थ्य विभाग की टीम जेल में पहुंची। इस दौरान टीम ने कर्मचारी के संपर्क में आने वाले अन्य कर्मचारियों के सैंपल भी लिए। अब यह भी पूछताछ की जा रही है कि इनमें से कौन-कौन से कर्मचारी की ड्यूटी बैरक में थी। जिले में अब कुल 309 कोरोना के केस हो चुके हैं। इनमें से 86 ही एक्टिव हैं जबकि 3 की मौत हुई है। नए संक्रमितों में 5 अंबाला शहर के हैं जबकि 2 अंबाला छावनी के रहने वाले हैं। शुक्रवार को कुल 27 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
सेंट्रल जेल के जिस कर्मचारी को कोरोना संक्रमित पाया गया है उसका 15 को ट्रांसफर हुआ था। वह गुरुग्राम से कोरोना टेस्ट करवाकर अंबाला आया था। बता दें कि ट्रांसफर के एक सप्ताह तक ज्वाइनिंग रिपोर्ट देनी होती है। कर्मचारी अंबाला आने के बाद चंडीगढ़ करीब 6 दिन रामदरबार में रहा। 23 को उसने अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट दी थी। इसके बाद उसका सैंपल लिया गया था। इसमें वह संक्रमित पाया गया है। उसके संपर्क में इस दौरान 15 कर्मचारी रहे। इन सभी के सैंपल ले लिए गए हैं। कर्मचारी की अभी तक सेंट्रल जेल के भीतर ड्यूटी नहीं लगी थी। लेकिन इसके संपर्क में आने वाले कर्मचारियों के कारण अंदर भी संक्रमण की संभावनाएं बढ़ गई है। अब इन कर्मचारियों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति तय होगी। वहीं जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 101 से ज्यादा हो गई है।
30 वर्षीय युवती, 5 वर्षीय बच्चा और 52 वर्षीय महिला पुरानी बकरा मंडी अंबाला शहर के रहने वाले हैं। यह तीनों ही संक्रमित पाए गए हैं जोकि पहले से संक्रमित पाए गए मरीज के संपर्क से हैं। इसी तरह 47 वर्षीय कर्मचारी जोकि सेंट्रल जेल से है और हाल ही में गुरुग्राम से ट्रांसफर होकर आया था संक्रमित पाया गया है। प्रीत विहार अंबाला शहर से 21 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह युवक रूस से आया था। 62 वर्षीय बुजुर्ग जोकि महेश नगर अंबाला छावनी का है हाल ही में न्यूजीलैंड से आया था। आनंद विहार अंबाला छावनी का रहने वाला 37 वर्षीय मरीज भी बाहर से आया था।
विज्ञापन
बेशक जिले में धड़ाधड़ कोरोना केस सामने आ रहे हैं लेकिन राहत भरी खबर यह भी है कि जिले में अब ठीक होने वालों का आंकड़ा 220 पहुंच गया है जोकि कुल मरीजों का 71.20 प्रतिशत है। अब जिले में केवल 86 मरीज ही एक्टिव रह गए हैं।