{"_id":"61d73f07efe1394b8f685796","slug":"corona-s-speed-increased-active-patients-crossed-500-ambala-news-knl952429147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की बढ़ी रफ्तार, सक्रिय मरीज 500 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की बढ़ी रफ्तार, सक्रिय मरीज 500 के पार
विज्ञापन
अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में कोरोना के सेंपल लेते चिकित्सक।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की लापरवाही के कारण जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। लोग न मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी बना रहे हैं। इसी कारण आए दिन जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस समय जिला में 502 सक्रिय मरीज हैं। वीरवार को भी अंबाला में 21 बच्चों समेत रिकॉर्ड 169 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं इस बार कोरोना का अधिक प्रभाव बच्चों पर भी दिखाई दे रहा है। वीरवार को 12 से साल कम उम्र के आठ बच्चे संक्रमित मिले हैं। इसी प्रकार 12 से 18 उम्र के 13 बच्चों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जोकि गंभीर स्थिति है।
नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिला में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 30 हजार 703 हो गई। वहीं कोरोना से ठीक होने वाले 17 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिस्चार्ज किया गया है। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हजार 691 हो गई है। अभी तक कोरोना के कारण 510 लोगों की मौत हो चुकी है।
यहां से इतने आए मामले और यह हैं शामिल
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अंबाला शहर से 69, छावनी से 65, चौड़मस्तपुर से 21, नारायणगढ़ से एक, शहजादपुर से तीन, बराड़ा से एक, मुलाना से नौ मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें तीन मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने कोविशिल्ड की पहली डोज ली हुई है। वहीं 67 लोगों ने दोनों डोज ली हुई है। इसके अलावा तीन मरीजों ने कोवाक्सीन की पहली और 36 ने दोनों डोज ली है। एक व्यक्ति को दोबारा से कोरोना हुआ है। इसके अलावा 14 सरकारी विभाग से जुड़े कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात है कि विदेश से आया कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
2306 लोगों के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को 2306 लोगों सैंपल लिए हैं। विभाग की ओर से अभी तक 752291 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 670937 सैंपल आरटीपीसीआर तो 81354 एटिंजन किट से लिए गए हैं। वहीं विभाग ने पांच सैंपल ओमिक्रॉन की जांच के लिए भेजे हैं। विभाग को सभी सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
10331 का हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को 10331 कोरोना को बचाव के टीके की डोज लगाई है। विभाग अभी तक 1856364 लोगों को कोरोना से बचाव की डोज लगा चुका है। इनमें 970247 को पहली तो 886117 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का है कि उनकी ओर से यह अभियान और अधिक तेजी के साथ चलाया जाएगा।
कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। इस समय बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। ताकि बच्चों कोरोना के संक्रमण से ग्रसित न हो।
-कुलदीप सिंह, सीएमओ,अंबाला।