फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona confirmed in three including students who came in contact with the infected

संक्रमित के संपर्क में आए छात्रों सहित तीन में कोरोना की पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Corona confirmed in three including students who came in contact with the infected
शुक्रवार को तीन नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें राजकीय स्कूल समलेहड़ी के दो छात्र भी शामिल हैं, जो पहले आ चुके पांच छात्रों के संपर्क में आए हैं। राजकीय स्कूल समलेहड़ी के प्राचार्य नरेश ने बताया कि एहतियात के तौर पर स्कूल को एक सप्ताह के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। वहीं एक अन्य संक्रमित अंबाला सिटी से है, जोकि पुराने संक्रमित के संपर्क में आया था।
विज्ञापन

दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग ने नई उपलब्धि हासिल की है। विभाग के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 100 प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसमें 100 प्रतिशत लोगों को कोरोना से बचाव की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। 100 प्रतिशत दोनों डोज देने के मामले में अंबाला प्रदेश में पहला जिला बन गया है। इसको लेकर सीएमओ डॉक्टर कुलदीप सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की है।
विज्ञापन

यह है कोरोना की स्थिति
जिले में शुक्रवार मिले तीन नए कोरोना के मामलों के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 30 हजार 168 हो गई है। इसमें से 29 हजार 646 मरीज कोरोना पूरी तरह ठीक हुए हैं। जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अभी तक आए कुल संक्रमित मरीजों में से 509 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस माह में अभी तक 18 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि केवल पांच मरीज ही ठीक हुए हैं। इस समय कोरोना पॉजिटिव रेट 4.10 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है टीकाकरण की स्थिति
जिले में अभी तक 17 लाख 59 हजार 305 कोरोना से बचाव की डोज लगाई जा चुकी है। इसमें नौ लाख नौ हजार 325 को पहली तो आठ लाख 49 हजार 980 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को भी 13 हजार 884 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed