फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona confirmed in student and youth

छात्र और युवक में कोरोना की पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Corona confirmed in student and youth
बिना मास्क के बस में बैठे यात्री। - फोटो : Ambala
कोरोना को लेकर एक बार फिर सतर्क होने की जरूरत है। लगातार दूसरे दिन दो नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें एक राजकीय स्कूल समलेहड़ी का छात्र तो दूसरा अंबाला छावनी का 29 साल का युवक है। दो नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 30 हजार 165 हो गई है।
विज्ञापन

इसमें से 29 हजार 646 लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हुए हैं। वहीं अभी तक कोरोना के कारण 509 लोगों की मौत हुई है। इस समय जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या दस हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक सात लाख 26 हजार 51 सैंपल लिए गए हैं। इसमें वीरवार को लिए गए दो हजार 242 सैंपल भी शामिल हैं। लिए गए सैंपलों में 6 लाख 43 हजार 662 एनटीपीसीआर तो 81 हजार 280 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं।
विज्ञापन

इस माह की बात करें तो अभी तक 15 कोरोना के मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि अभी तक केवल पांच मरीज ठीक हुए हैं। जिले में टीकाकरण अभियान भी तेजी के साथ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक 17 लाख 45 हजार 421 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके की डोज लगाई जा चुकी है। वहीं केवल वीरवार को ही 11 हजार 144 कोरोना की डोज लगी है। अभी तक लगी कुल डोज में से नौ लाख सात हजार 270 को पहली तो आठ लाख 38 हजार 151 दूसरी डोज शामिल है। सीएमओ डॉक्टर कुलदीप सिंह ने सभी लोगों से सतर्क रहते हुए कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed