फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

अक्तूबर माह में थम गई कोरोना की रफ्तार, मौतों के आंकड़े बढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
corona
अंबाला। स्वास्थ्य विभाग के पूर्व के दावे सही साबित नहीं हुए। तापमान गिरने के साथ जिले में कोरोना बढ़ने की बजाए घट गया। आंकड़े इसके जीते-जागते गवाह हैं। इन आंकड़ों ने यह भी साबित कर दिया कि जिले में कोरोना के सैंपल कम नहीं हुए बल्कि वास्तव में ही कोरोना की स्पीड करीब 50 फीसदी गिरी है। खुद स्वास्थ्य विभाग इस बात से बेखबर है कि आखिर बिना वैक्सीन के यह आंकड़े कैसे घटते जा रहे हैं।
विज्ञापन

बेशक अब रोजाना औसतन करीब 750 सैंपल जांचे जा रहे हैं जोकि पहले करीब 1150 होते थे लेकिन यदि इन सैंपल की एवरेज निकाली जाए तो साफ है कि प्रत्येक 100 सैंपल पर अब 6 लोग संक्रमित मिल रहे हैं जोकि सितंबर तक प्रत्येक 100 पर 12 मिलते थे।
विज्ञापन

घटते आंकड़ों के चलते लापरवाह हुई जनता, इसीलिए मौत ज्यादा
कोरोना के जैसे-जैसे आंकड़े घटे जिले में वैसे-वैसे लोग इसके प्रति बेफिक्र हो गए। यही कारण है कि हर 15वें दिन कोरोना से मौत की स्पीड बढ़ती गई। अंबाला स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े इसके जीते-जागते गवाह हैं। क्योंकि लोगों ने कोरोना को हल्के में लेना शुरू कर दिया और उस वक्त अस्पताल में मरीज को लेकर पहुंचे जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद देखें किस तरह घटी कोरोना की स्पीड और बढ़ी मौत की रफ्तार
ये है 1 से 14 सितंबर तक की हेल्थ रिपोर्ट
सितंबर के 14 दिनों में जिले में 16532 सैंपल लिए गए यानि हर दिन 1180 सैंपल हुए। इनमें से कुल 2088 यानि 149 मरीज रोजाना संक्रमित मिले। 27 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इस तरह कुल सैंपल में से 12.63 सैंपल संक्रमित मिल रहे थे। इनमें से मृत्यु दर 1.29 प्रतिशत रही।
सितंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह की हेल्थ रिपोर्ट
15 से 30 सितंबर तक 14994 यानि हर दिन 937 सैंपल हुए। कुल 1712 यानि औसतन हर दिन 107 लोग संक्रमित मिले। मतलब 11.42 प्रतिशत सैंपल संक्रमित मिले। 29 लोगों की मौत हुई और डेथ रेट 1.69 प्रतिशत रहा।
अक्तूबर में यह रहा जिले का हेल्थ कार्ड
एक से 14 अक्तूबर तक कुल सैंपल 10 हजार 448 लिए गए यानि औसतन हर दिन 746 सैंपल हुए। कुल 636 लोग संक्रमित पाए गए यानि हर दिन 45 नए केस। इस अवधि में कुल सैंपल में से 6.09 प्रतिशत सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कुल 12 लोगों की जान गई। डेथ रेट 1.88 रहा।

पहले लोग ज्यादा जागरूक थे और कुछ भी लक्षण होने पर तुरंत जांच करवाने आ रहे थे लेकिन अब पिछले 15 दिनों से रोजाना एक ऐसा मरीज उस हालत में आता है जब उसका ऑक्सीजन लेवल बहुत कम होता है। इतना ही नहीं अब प्राइवेट अस्पताल या झोलाछाप मरीजों को भ्रमित करने लगे हैं कि कोरोना कुछ नहीं। इसी कारण आखिरी स्टेज में मरीज अस्पताल पहुंचता है। जहां तक कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने की बात है तो पूरा स्वास्थ्य विभाग इस पर शोध कर रहा है कि क्यों कोरोना के केस इस समय कम हो रहे हैं।
-सुखप्रीत सिंह, नोडल कोविड अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed