{"_id":"5f4ffc9e8ebc3e54e306086b","slug":"corona-ambala-news-knl428836178","type":"story","status":"publish","title_hn":"निक्कू वार्ड में भर्ती दो बच्चों की मां व स्टाफ संक्रमित, 96 नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निक्कू वार्ड में भर्ती दो बच्चों की मां व स्टाफ संक्रमित, 96 नए केस
विज्ञापन
corona
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। अल्ट्रासाउंड सेंटर के डाक्टर के बाद बुधवार को छावनी के नागरिक अस्पताल के निक्कू यानी एनबीएसयू बच्चों के वार्ड में कोरोना के मरीज आने पर उसे बंद कर दिया। जैसे ही वार्ड में दाखिल दो नवजात बच्चों की मां व एक स्टाफ नर्स की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव निकली तो आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधन ने दाखिल नवजात बच्चों को अंबाला शहर रेफर कर दिया तो कुछ को चंडीगढ़ भेज दिया। इस बीच एक नवजात के परिजनों ने जब जाने से इंकार कर दिया तो डाक्टरों ने उसे निक्कू वार्ड के अंदर ही एक कमरे के अंदर मशीन में रख दिया। जबकि बाकी वार्ड को पूरी तरह से सैनिटाइज करवाने के बाद उसे वीरवार तक के लिए बंद कर दिया। संक्रमित मामलों के आने से नवजात बच्चों के परिजनों काफी परेशानी हुई। निक्कू वार्ड बंद होने पर उन्हें प्राइवेट या फिर अंबाला शहर व चंडीगढ़ के चक्कर काटने पड़े। बता दें कि नवजात बच्चों में संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा बना रहता है।
बुधवार को यह रही कोरोना की स्थिति
बुधवार शहर को स्वास्थ्य विभाग ने एक मौत की पुष्टि की हालांकि इस 30 वर्षीय महिला ने मंगलवार को ही दम तोड़ दिया था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उसकी पुष्टि नहीं की थी। हालांकि टीम अमर उजाला ने अपने पाठकों को पहले ही इससे अवगत करवा दिया था। वहीं 96 नए केस भी जिले में सामने आए और 106 मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए। अब जिले में कोरोना के कुल 4016 केस हो चुके हैं इनमें से 3403 को डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि 577 मरीज एक्टिव हैं। कुल 36 मौत हो चुकी हैं।