फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

नागरिक अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मी की पत्नी और महेशनगर निवासी बुजुर्ग महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
corona
अंबाला । कोरोना के बढ़ते हुए केस के बीच छावनी के शिव विहार निवासी 30 वर्षीय महिला की सहित महेश नगर निवासी 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने केवल महेश नगर निवासी महिला की मौत की ही कोरोना से पुष्टि की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 35 है। बताया जाता है कि जिस 30 वर्षीय महिला की मौत हुई उसका पति छावनी के नागरिक अस्पताल में फोर्थ क्लास के पद पर कार्यरत है। कुछ समय पहले खुद संक्रमित था और अब उसकी पत्नी भी संक्रमित हो गई। करीब चार दिन पहले उसके संक्रमित आने पर छावनी के नागरिक अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया था। जहां दो दिन रहने के बाद उसे सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होने लगी और उसे मुलाना कोविड अस्पताल शिफ्ट कर दिया था। जहां अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार शाम को महिला का रामबाग में संस्कार हुआ।
विज्ञापन

मलिट्री अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम
सैन्य क्षेत्र स्थित मलिट्री अस्पताल में महेश नगर निवासी 62 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि महिला का पति भूतपूर्व सैनिक है और परिवार में महिला के अलावा पति, बेटा, बहू, बेटी भी संक्रमित है। महिला की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए पहले अंबाला शहर के मिशन अस्पताल भेजा था। जहां से महिला को परिजन मिल्ट्री अस्पताल में ले आए। सोमवार देररात को अचानक महिला ने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जिले में यह है स्थिति
जिले में मंगलवार को कोरोना के 78 नए मामले सामने आए। संक्रमित मरीजों की संख्या 3 हजार 920 हो गई है। 3297 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें मंगलवार को डिस्चार्ज किए गए 47 मरीज भी शामिल हैं। अब केवल 588 एक्टिव मरीज हैं। मंगलवार को मेट्रो मोटर्स के मालिक और छावनी के कोरोना नोडल अधिकारी जोकि शुरू से अब तक पूरी छावनी को कोरोना से बचाने में जुटे थे खुद चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed