फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

पहले रिटायर्ड नायब सूबेदार अब पत्नी भी हार गई कोरोना से जंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
corona
corona - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। कोरोना अब विकराल रूप धारण करता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से जिले में धड़ाधड़ा कोरोना से जान जाने का सिलसिला बरकरार है। पहले रिटायर्ड नायब सूबेदार और अब उनकी पत्नी कोरोना से जंग हार गई। पिछले पांच दिनों में कोरोना से यह 5वीं और जिले में 15वीं मौत हुई। संक्रमण का सिलसिला यहीं थम नहीं थमा बल्कि वीरवार को 48 नए केस सामने आए। इसमें 7 तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं। हालांकि 33 पुराने मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक जिले में कुल 1495 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 298 कोरोना एक्टिव हैं जबकि 1182 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

मृतकों के पत्नी और बेटा और पुत्रवधू भी हुए थे संक्रमित
सेवानिवृत्त नायब सूबेदार की 25 जुलाई को मौत हो गई थी। वह मुलाना एमएम अस्पताल में भर्ती थे। इसके बाद जांच में खुलासा हुआ था कि उनकी पत्नी, बेटा और पुत्रवधू भी कोरोना संक्रमित हैं। मृतक सेवानिवृत्त सूबेदार की पत्नी को 16 जुलाई को मुलाना में आइसोलेट किया गया था। 56 वर्षीय यह महिला शुगर और बीपी की समस्या से जूझ रही थी। इतना ही नहीं उन्हें सांस लेने की परेशानी होने लगी थी। वीरवार को इसी कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। यह परिवार साहा के समलखा गांव का रहने वाला है। वीरवार दोपहर मृतक महिला के देवर और देवर के बेटे की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

यहां-यहां से आए नए केस
वीरवार को अंबाला में 18 मरीज सिटी से 6 मरीज कैंट से, 1 मरीज मुलाना से मिला है। इसके अलावा 3 शहजादपुर से, एक बराड़ा, 9 नारायणगढ़ और 10 चौड़मस्तपुर से मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमपीएचडब्ल्यू भी संक्रमित
सीएमओ कार्यालय में संक्रमण की चेन अभी नहीं टूटी है। डाक्टर के बाद यहां के एमपीएचडब्ल्यू व अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी वीरवार को संक्रमित पाए गए। टिंबर मार्केट कैंट से चार मरीज संक्रमित मिले। पंजोखरा के काकरू गांव से तीन लोग संक्रमित मिले। दुर्गा नगर सिटी से तीन संक्रमित मिले हैं। छोटा बाजार काजीवाड़ा से काी तीन पाजिटिव मिले हैं। इसके अलावा महेश नगर थाने से एक मुलाजिम भी कोरोना संक्रमित मिला।

कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हुई है। जिले में यह 15 वीं मौत है। नए 48 केस सामने आए हैं और 33 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। अब तक जिले में 1182 लोग ठीक हो चुके हैं।
-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed