फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

एक साल के मासूम सहित जिले में 9 नए मरीज, 17 को अस्पताल से मिली छुट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
corona
corona - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को 9 नए मामले सामने आए। अब जिले में कोरोना के कुल 292 केस हो चुके हैं। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि मंगलवार को 17 मरीजों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। लिहाजा जिले में अब केवल 112 कोरोना संक्रमित एक्टिव केस हो गए हैं। फिलहाल 253 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। 177 मरीजों को अभी तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है और जिले में कोरोना से 3 मौत हो चुकी है। वहीं जिले में इस समय 100 से ज्यादा कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। मंगलवार को जो नए संक्रमित पाए गए हैं उनमें हाउसिंग बोर्ड कालोनी अंबाला छावनी से 5 केस शामिल हैं जबकि एक केस अंबाला शहर का है। इस तरह छावनी के 8 केस हैं।
विज्ञापन

जानिए किस क्षेत्र से आए हैं नए कोरोना संक्रमित
अंबाला छावनी के शांति नगर से दो नए केस आए है। इनमें एक साल का मासूम भी शामिल हैं यह पहले से संक्रमित पाए गए मरीज का संपर्क है जबकि शांति नगर से ही 50 वर्षीय पुरूष भी संक्रमित पाया गया है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी छावनी से ही 39 वर्षीय महिला, 4 वर्षीय बच्चा व 33 वर्षीय महिला संक्रमित मिले हैं। यह भी पहले से संक्रमित के संपर्क हैं। इसी तरह छावनी की चंद्रपुरी कालोनी में रहने वाला 25 वर्षीय युवक भी पहले से संक्रमित का संपर्क है। वहीं छावनी की हाउसिंग बोर्ड कालोनी से 13 वर्षीय युवती और 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला दोनों संक्रमित पाए गए हैं यह भी पहले से संक्रमित आए एक मरीज के संपर्क हैं। वहीं अंबाला शहर से मॉडल टाउन का रहने वाला 38 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed