फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

20वे दिन भी नहीं टूटी कोरोना की चेन, 4 नए केस से आंकड़ा 272 के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
corona
corona - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। 20वें दिन भी जिले में कोरोना की कड़ी नहीं टूटी। रविवार को 4 नए मामले सामने आने के बाद अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 273 हो गई है। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि इनमें से 155 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। रविवार को भी राहत इस बात की रही कि केवल 4 ही मरीज संक्रमित पाए गए जबकि करीब 450 सैंपल की रिपोर्ट रविवार को आई। पिछले दो दिनों में केवल 10 मरीज ही सामने आए हैं। यही कारण है कि अब स्वास्थ्य विभाग की मेहनत भी रंग दिखाने लगी है और विभाग राहत की सांस ले रहा है। अब जिले में 164 मरीजों की रिपोर्ट सोमवार को आनी बाकी है। अभी तक 12 हजार 984 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन की संख्या 95 के पार
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इस समय जिले में करीब 96 कंटेनमेंट जोन हैं। इतने जोन में सुरक्षा व्यवस्था रखना स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि इतने जोन के लिए कर्मचारियों की भी कमी है।
विज्ञापन

यहां से आए रविवार को नए केस
लाल कुर्ती अंबाला छावनी में तीसरे दिन भी नया केस सामने आया। इस एरिया से पिछले तीन दिनों में चार केस मिल चुके हैं। रविवार को 24 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया जोकि पहले से संक्रमितों का कांटेक्ट है। इसी तरह अंबाला शहर की डीडब्ल्यूएस कालोनी की 42 वर्षीय महिला व 14 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई। यह दोनों पहले से संक्रमित पाए गए मरीजों के कांटेक्ट हैं। इसी तरह अंबाला शहर का 40 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति काजीवाड़ा का रहने वाला है और दिल्ली से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed