{"_id":"5ee7d61e8ebc3e42c31746ef","slug":"corona-ambala-news-knl34249881","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 नए संक्रमित, कपड़ा मार्केट में फड़ी लगाने वाले पॉजिटिव युवक को ट्रेस करने में स्वास्थ्य कर्मियों को आया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 नए संक्रमित, कपड़ा मार्केट में फड़ी लगाने वाले पॉजिटिव युवक को ट्रेस करने में स्वास्थ्य कर्मियों को आया पसीना
विज्ञापन
corona
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। जिले में कोरोना के पांव तेजी से पसारता ही जा रहा है। रोजाना नए क्षेत्रों में कोरोना की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। सोमवार को जिले में 8 नए मामले सामने आए। इनमें छह अंबाला शहर और दो केस अंबाला छावनी के हैं। हालांकि राहत भरी खबर यह रही कि सोमवार को कोविड अस्पताल मुलाना से 10 मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट गए। डिस्चार्ज होने वालों में दो एनआरआई भी शामिल हैं। अब जिले में कुल 105 कोरोना एक्टिव केस हैं जबकि 83 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल 191 कोरोना के संक्रमित केस की जिले में पुष्टि हो चुकी है। अब जिले में 72 कंटनेमेंट जोन हो गए हैं। अब तक जिले में 10 हजार 912 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से अभी 750 की रिपोर्ट आना बाकी है। अब स्वास्थ्य विभाग सभी कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों की उस एरिया में सैंपलिंग की जा सके।
विराट नगर में रेलवे कर्मचारी व दो बेटे ही हैं संक्रमित
शहर के विराट नगर में अभी तक कुल 5 केस सामने आ चुके हैं। इनमें एक ही परिवार के पिता व दो पुत्र शामिल हैं। जबकि पहले यह बताया जा रहा था कि इसी घर से 75 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई लेकिन वह शाहाबाद से आए दूसरे युवक के घर से थी जोकि विराट नगर से ही है।
कंटनेमेंट जोन में झेलनी पड़ रही दिक्कतें
जिले में धड़ाधड़ कंटेनमेंट जोन बनते ही जा रहे हैं। इसी कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ती ही जा रही है। अंबाला शहर के विराट नगर निवासी विनोद शर्मा ने बताया कि वह अखबार तक के मोहताज हो गए हैं। अखबार वाले को घरों तक नहीं जाने दिया जाता वह एक स्थान पर अखबार रखकर चला जाता है। इसके बाद 10 बजे तक लोगों से गुहार लगाकर अखबार मंगवाना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई कि अखबार जैसे आवश्यक वस्तु पर रोक न लगाई जाए ताकि घरों में क्वारंटीन हुए लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके।