फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   constitution looked Developing india's dream

संविधान ने संजोया है प्रगतिशील भारत का सपना

Thu, 28 Jan 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 28 Jan 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
constitution looked Developing india's dream
हरियाणा पर्यटन एवं सत्कार विभाग की मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में बनाये गये संविधान को अपनाकर हमने प्रगतिशील भारत का सपना संजोया था। हमने एक ऐसे देश की कामना की थी, जिसमें सभी धर्म, संप्रदायों व जातियों के लोग आपसी भाईचारे को कायम रखने में अपना सहयोग दे सके। वे सिटी पुलिस लाइन मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन

इस दौरान पठानकोट एयरबेस पर आतकंवादी हमले में शहीद हुए गरनाला निवासी गुरसेवक सिंह की धर्मपत्नी जसप्रीत कौर, माता अमरीक कौर और पिता सुच्चा सिंह, हमले में घायल हुए शैलभ गौड़ और उनकी माता मंजुला गौड़ सहित 47 स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों तथा 27 युद्ध वीरांगनाओं व शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। मुख्य संसदीय सचिव ने हरियाणा सरकार की ओर से अंबाला जिला के उन 40 लोगों व परिजनों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने आपातकाल के दौरान प्रजातंत्र की रक्षा के लिए  सहयोग दिया था। उन्होंने इस मौके पर 49 अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और चिकित्सकों को भी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस की टुकड़ियों द्वारा मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया और विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने पीटी शो, डंबल, योगा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। विभिन्न विभागों के उपलब्धियों व योजनाओं पर आधारित 21 मनमोहक झांकियां भी निकाली गई। इस अवसर पर जिला सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता, उपायुक्त अशोक सांगवान, पुलिस उपायुक्त जश्नदीप सिंह रंधावा व विजय प्रताप सिंह, निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर, अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल, एडीसी मोनिका मलिक, सीजेएम रवनीत गर्ग, एके जैन, एसडीएम कैप्टन शक्ति सिंह, नगराधीश अमित पांचाल, जीएम रोडवेज कुलधीर सिंह, सचिव आरटीए अमित कुमार, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष फकीर चंद अग्रवाल, पूर्व विधायक वीना छिब्बड़, जिला शिक्षा अधिकारी जिले सिंह अत्री, सिविल सर्जन विनोद गुप्ता, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, डा. संजय शर्मा, नम्रता गौड, नीता खेड़ा, राज सिंह सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय सेवाओं के लिए ये हुए सम्मानित
उपायुक्त अशोक सांगवान, समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार, भारतीय डाक विभाग के निदेशक जगदीप गुप्ता, भारतीय डाक विभाग के इंस्पेक्टर प्रभात गोयल, उप सिविल सर्जन डा. बीबी लाला, डा. पवन चौधरी, डा. नीतू सचदेवा, कौशल्या देवी, ऐडोलोसेंट हेल्थ काउंसलर धर्मवीर, लैब टेक्नीशियन नरेश सैनी, एमपीएचडब्ल्यू रणधीर सिंह, सेंट जोसेफ स्कूल की छात्रा अनन्या भसीन, राजकीय विद्यालय जटवाड़ के कार्यकारी प्रधानाचार्य गुलजार सिंह, डा. अवधेश नाथ पांडेय, संस्कृत अध्यापक जतिंद्र पाल शर्मा, यूएचबीवीएन चौड़मस्तपुर के एसडीओ अमोलक सिंह, जेई जिम्मी कुमार, तैराक हिमांशु, स्केटिंग खिलाड़ी मिहिर सरपाल, विकलांग शूटर दीपक, कराटे खिलाड़ी राहुल भोला, बलजिंद्र सिंह, दीपक कुमार, अनुज गोयल, सौरव गुप्ता, आरू वशिष्ठ, सोहन लाल, सरिता शर्मा व ममता शामिल हैं।
----
मार्च पास्ट व झांकियों के विजेताओं को किया पुरस्कृत
मार्च पास्ट के लिए जिला महिला पुलिस की टुकड़ी को प्रथम, जिला पुलिस की टुकड़ी को द्वितीय और राजकीय रेलवे पुलिस की टुकड़ी को तृतीय, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर को प्रथम, सोहन लाल डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन को द्वितीय तथा मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार झांकियों में प्रथम पुरस्कार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबाला शहर के विद्यार्थियों ने हासिल किया जबकि द्वितीय पुरस्कार नगर निगम अंबाला और तृतीय पुरस्कार स्वास्थ्य विभाग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को संयुक्त रूप से दिया गया।
इन्हें भी मिला पुरस्कार
आपातकाल के दौरान प्रजातंत्र की रक्षा के लिए प्रेम चंद, ओम प्रकाश, सोम प्रकाश, सोमनाथ, आनंद कुमार गर्ग, सुरेश कुमार जैन, संत राम, मदन लाल, बलबीर सिंह अग्रवाल, जय प्रकाश और प्रीतम शामिल हैं। इसके अलावा ऐसे लोगों के परिजनों में शामिल हरिचंद, शिव लाल, सुरेंद्र कुमार, महिंद्र प्रकाश, वीर बालान, मदन स्वरूप, रघबीर दयाल, जगदीश चंद, दर्शन लाल, राम प्रकाश, सूरज भान, शिव प्रसाद, जुगल किशोर, किशोरी लाल, नानक चंद, जगन्नाथ, ओम पाल, त्रिलोकी नाथ, प्रेमचंद, रघुनाथ स्वरूप, अमरनाथ, श्याम लाल, गोरे लाल, राममूर्ति, राधेश्याम, लालचंद, नरेंद्र कुमार और सुखनंदन शामिल हैं।

एसडीएम नारायणगढ़ ने फहराया तिरंगा
नारायणगढ़ उपमंडल स्तर के गणतंत्र दिवस समारोह में एसडीएम रूचि सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके आश्रितों, वार वीडो, बच्चों, अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। इससे पहले नई अनाज मंडी में आयोजित उपमंडल स्तरीय समारोह में एसडीएम ने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार दिए गए। मंच संचालन प्राध्यापक सुरेश गोयल द्वारा किया गया। समारोह में वन विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग द्वारा झांकियां भी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed