फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congressmen shouted, protested against the attack on the workers

कांग्रेसियों ने बोला हल्ला, कार्यकर्ताओं पर हमले का जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Congressmen shouted, protested against the attack on the workers
अंबाला। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से गलत तरीके से लगातार हो रही पूछताछ को लेकर अब जिले के कांग्रेसी भी बिफर पड़े हैं। बुधवार शाम को कांग्रेसी जगाधरी गेट पर जमा हुए। विरोध स्वरूप कांग्रेसियों ने सरकार व ईडी का पुतला फूंककर नारेबाजी की। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूछताछ के नाम पर राहुल गांधी को प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन ने कहा कि साजिश के तहत ईडी राहुल गांधी को निशाना बना रही है। इसके बावजूद राहुल गांधी जांच में ईडी को पूरा सहयोग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों के साथ हो रही मारपीट को लेकर जैन ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने गैर कानूनी रूप से कांग्रेस कार्यालय में गेट तोड़कर घुसकर नेताओं व कार्यकर्ताओं को पीटा है। उन्होंने कहा कि अपने नेता के लिए कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन पुलिस उनके साथ मारपीट कर सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इस मौके पर बलविंद्र सिंह पुनिया, सुरजीत पंजोखरा, सचिन पुनिया, कुलदीप सिंह गुल्लू, अशोक बरतिया, पार्षद मिथुन वर्मा, इशू गोएल, रूपचंद, खुशबीर वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed