फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress workers created a ruckus outside the strong room, claiming the CCTV cameras were off and private individuals were roaming around.

Ambala News: स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेसियों का हंगामा, बोले सीसीटीवी बंद थे, प्राइवेट लोग घूम रहे थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Congress workers created a ruckus outside the strong room, claiming the CCTV cameras were off and private individuals were roaming around.
ओपीएस विद्या मंदिर के सामने एकत्रित लोग। संवाद
अंबाला सिटी। ओपीएस स्कूल में सोमवार रात्रि को स्ट्रांग रूम के सामने हंगामा हो गया। कांग्रेस प्रत्याशियों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर किया। मौके पर पहुंचे वार्ड 12 से कांग्रेस प्रत्याशी मिथुन वर्मा ने बताया कि स्ट्रांग रूम के सेंटर पर लाइट गायब थी। सेंटर के बाहर तीन गाड़ियां खड़ी हुईं थी, जिनमें अज्ञात लोग बैठे हुए थे। लाइट जाने से सीसीटीवी भी बंद थे। उन्होंने बताया कि रात्रि के समय सेक्टर 9 के कुछ स्थानीय लोग टहल रहे थे। उन्होंने ही प्रत्याशी मिथुन को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि स्ट्रांग रूम सेंटर के बाहर पुलिस का पहरा तक नहीं था। जैसे ही रात्रि साढ़े 11 बजे प्रशासन को इस हंगामे की सूचना मिली तो एक के बाद एक गाड़ियां आने लगीं। पुलिस ने स्ट्रांग रूम के सामने से भीड़ को तितर बितर कर दिया।
विज्ञापन



तीन लेयर की सुरक्षा नहीं थी

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय वह टहल रहे थे उस समय स्ट्रांग रूम के सामने एक भी पुलिस कर्मी नहीं था। जबकि आयोग ने तीन लेकर की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि स्ट्रांग रूम के बाहर गेट भी खुला हुआ था। इसमें कोई भी अंदर आ जा सकता था। लोगों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और प्रशासन की मंशा को लेकर प्रश्न उठाए हैं।
विज्ञापन



कई प्रत्याशी स्ट्रांग रूम पर पहुंचे

स्ट्रांग रूम पर पहुंचते ही कांग्रेस प्रत्याशी मिथुन ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यहां पर कांग्रेस के कई वार्डों से प्रत्याशी भी पहुंच गए, इसके बाद जब पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे तो आक्रोशित समर्थकों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। मौके पर मौजूद लोगों ने वोट चोर के नारे लगाए। यहां तक कि पूर्व मंत्री के खिलाफ भी नारे लगाए गए।

ओपीएस विद्या मंदिर के सामने एकत्रित लोग। संवाद

ओपीएस विद्या मंदिर के सामने एकत्रित लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed