फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Complaint new, issue and assurance same

शिकायत नई, मुद्दा और आश्वासन वही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Complaint new, issue and assurance same
अंबाला सिटी के पटेल नगर में गंदगी से भरी पड़ी नालियां। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। सिटी के रिहायशी भवनों में चल रहीं दुधारू पशुओं की डेयरियों का मुद्दा सालों पुराना है। स्थानीय लोग गोबर, गंदगी और बदबू के माहौल में जीने को मजबूर हैं। लोग कई बार जिला प्रशासन और निगम अधिकारियों को लिखित में शिकायत दे चुके हैं पर उनका सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। गंदगी से परेशान लोगों ने बुधवार को भी डेयरी संचालकों के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना है कि सिटी के पटेल नगर, ग्रेटर कैलाश व नगर लक्ष्मी नगर आदि क्षेत्रों के रिहायशी भवनों में डेयरियां चल रही हैं। निगम ने सभी संचालकों को डेयरियां शहर से बाहर डेयरी कांप्लेक्स में शिफ्ट करने के आदेश दिए हुए हैं। इसके विपरीत यह डेयरी संचालक नगर निगम के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, जिला प्रशासन और निगम अधिकारी भी इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। जब भी उनसे शिकायत की जाती है, वे कोई कार्रवाई नहीं करते। वे लोगों को आश्वासन देकर लौटा देते हैं। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि डेयरी संचालक अपना कारोबार तो कर रहे हैं, लेकिन कहीं न कहीं स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लोगों ने बताया कि डेयरियों के कारण उनके क्षेत्र के कई प्लॉटों में गोबर के ढेर लगे हुए हैं। डेयरियों से निकलने वाली गंदगी से नालियां व नाले पूरी तरह से ब्लॉक हैं। दूसरी ओर, इस गंदगी से होने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हैं। कई बार स्थानीय लोगों ने डेयरी संचालकों को मौखिक रूप से समझाने की कोशिश की, लेकिन वे डेयरियां शहर से बाहर डेयरी कांप्लेक्स में शिफ्ट करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

दे चुके लिखित शिकायत
करीब दो महीने पहले नगर निगम अधिकारियों को क्षेत्र में चल रही समस्याओं के बारे में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। निगम समस्या को ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतिन्द्र सिंह, स्थानीय निवासी, पटेल नगर, अंबाला सिटी।
झगड़ा करते हैं संचालक
पटेल नगर क्षेत्र में चल रहीं डेयरियों के संचालकों को से मौखिक तौर पर कहा था कि वे डेरियां डेयरी कांप्लेक्स में शिफ्ट कर लें, उलटा इस बात को लेकर डेयरी संचालक झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।
- आर एस गुप्ता, स्थानीय निवासी, पटेल नगर, अंबाला सिटी।
क्षेत्र में लगे गंदगी के ढेर
पटेल नगर क्षेत्र में चल रही दुधारू पशुओं की डेयरियों के कारण गंदगी का माहौल बना हुआ है। डेयरी संचालकों की ओर से कॉलोनी के खाली पड़े प्लॉटों में गोबर और अन्य गंदगी के ढेर लगाए गए हैं।
- जगदीश लाल शर्मा, स्थानीय निवासी, पटेल नगर, अंबाला सिटी।
नालियों में फंसी गंदगी
दुधारू पशुओं की डेयरियों से निकलने वाली गंदगी के कारण कॉलोनी की नालियां पूरी तरह से बंद हो चुकी हैं। नालियों में गंदगी फंसी होने के कारण गंदे पानी की निकासी सही ढंग से नहीं हो रही है।

- राकेश कुमार शर्मा, स्थानीय निवासी, पटेल नगर, अंबाला सिटी।
जल्द होंगी शिफ्ट डेयरियां
रिहायशी भवनों के बीच चल रही दुधारू पशुओं की डेयरियों के बारे में निगम प्रशासन की ओर से कार्रवाई चल रही है। जल्द ही यह डेयरियां कॉलानियों से बाहर शिफ्ट करवा दी जाएंगी।
- संजीव कुमार, एक्सईएन, नगरनिगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed