फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Competition in memory of deceased football players from 27th

Ambala News: दिवंगत फुटबाॅल खिलाड़ियों की याद में प्रतियोगिता 27 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Competition in memory of deceased football players from 27th
अंबाला छावनी के फोनिक्स क्लब में बैठक के दौरान शामिल पूर्व फुटबॉल ​खिलाड़ी: संवाद
अंबाला। फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए पूर्व फुटबॉल खिलाड़ियों की टीम ने जिम्मा संभाला है। यह सभी खिलाड़ी अपने समय में हरियाणा फुटबॉल टीम का हिस्सा बनकर अंबाला का नाम रोशन किया करते थे।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने मिलकर फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी का गठन किया है। इस बैनर के तले वह सबसे पहले दिवंगत फुटबाॅल खिलाड़ियों की याद में 27 फरवरी से 2 मार्च तक फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करेंगे। यह जानकारी सोसायटी के प्रधान राजेश शर्मा ने छावनी के एक क्लब में आयोजित बैठक में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता ग्रामीण स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने और अच्छे खिलाड़ियों को तैयार करने की है। उन्होंने सोसाइटी की ओर से 2025 में कराए जाने वाले कामों का ब्योरा प्रस्तुत किया। कहा कि जल्द ही 40 साल से ऊपर के खिलाड़ियों के लिए मास्टर्स फुटबाॅल प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ फुटबाॅल खिलाड़ी सुमेश बग्गा, रोशन धुपड़, राधे श्याम, अशोक शर्मा, मदन यादव, गुरुदत्त, श्याम मनचंदा, आरएन यादव, सुभाष शर्मा, हीरा लाल, अनिल, रवि भंडारी, राजीव शर्मा और मोहित कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी अंबाला से बनती थी हरियाणा की टीम : नरेश
सोसायटी के महासचिव नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी में करीब 35 पूर्व खिलाड़ी है। यह सभी खिलाड़ी अपने समय में अंबाला की पहचान हुआ करते थे। अपने बेहतरीन खेल की बदौलत पूरे देश में अंबाला का नाम चमकाया। उनके समय में फुटबॉल का अंबाला में इतना क्रेज था कि हरियाणा की टीम में केवल अंबाला यानी उनका ही चयन होता था। सबसे ज्यादा अकेले लालकुर्ती के थे। सभी अपने कामों में व्यस्त हो गए तो युवाओं का उनकी पहचान तक नहीं। इसलिए इस सोसायटी का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed