फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Colony transformed into Jalnagri

कॉलोनी जलनगरी में तब्दील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Colony transformed into Jalnagri
अंबाला सिटी। मानव चौक स्थित शक्तिनगर कॉलोनी में चारों ओर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसाती सीजन से करीब तीन महीने पहले निगम अधिकारियों के संज्ञान में मेन नाले की समस्या को लाया था, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए गए। इसके चलते शक्तिनगर में करीब दो से तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। कई लोगों के घरों में पानी भर चुका है। घर में रखा सामान पानी में डूबकर खराब हो चुका है। बरसाती सीजन के दौरान इस मेन नाले से होने वाले ओवरफ्लो का पूरा पानी शक्तिनगर में घुस गया है। वहीं, मेन नाले की सफाई व्यवस्था को लेकर भी प्रशासनिक अधिकारियों को बताया जा चुका था। लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि सीजन की पहली बरसात ने कॉलोनी में तबाही मचा दी है। भविष्य में इस प्रकार का जलभराव न हो इसलिए मेन नाले की सफाई व टूटी हुुई दीवार तुरंत प्रभाव से बनाई जाए।
विज्ञापन

नहीं बनाई मेन नाले की दीवार
वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मेन नाले की समस्या के बारे में निगम प्रशासन को लिखित शिकायत दी जा चुकी है। इसके बावजूद नाले की दीवार नहीं बनाई गई। इस कारण लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

- बलदेव राज आनंद, प्रधान वेलफेयर एसोसिएशन, शक्तिनगर, अंबाला सिटी।
नाले में जमा हुई गाद
साथ लगते क्षेत्र से शहर का मेन नाला गुजर रहा है। नाले में करीब ढाई से तीन फीट तक गाद जमी हुई है। यदि समय रहते इस मेन नाले की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होती तो शायद क्षेत्र में जलभराव की स्थिति न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पवन सेठ, स्थानीय निवासी शक्तिनगर, अंबाला सिटी।
क्षेत्र हुआ पानी-पानी
रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने क्षेत्रवासियों के घरों में पानी पानी कर दिया। यदि समय रहते निगम प्रशासन व्यवस्थाओं पर जांच कर पुख्ता इंतजाम करता तो शायद लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़ता।
- दीप्ती, स्थानीय निवासी शक्तिनगर, अंबाला सिटी।
घरों में घुसा पानी, सामान खराब
सुबह करीब दो घंटे बारिश से दो से तीन फीट तक जलभराव हो गया। कई लोगों के घरों का समान पानी में डूबने की वजह से खराब हो चुका है। वहीं, मेन नाले का गंदा पानी घरों में घुसने से गंदगी का माहौल बना हुआ है।

- स्नेहा, स्थानीय निवासी शक्तिनगर, अंबाला सिटी।
शक्तिनगर कॉलोनी के साथ गुजर रहे मेन नाले का एस्टीमेंट बना हुआ है। जल्द ही मेन नाले की दीवार को बनवा दिया जाएगा। स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- संजीव कुमार, एक्सईएन, नगरनिगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed