फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Colonizer's family attacked and demanded extortion of Rs 5 crore

Ambala News: कॉलोनाइजर के परिवार पर हमला कर मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Colonizer's family attacked and demanded extortion of Rs 5 crore
अंबाला-दिल्ली हाईवे ​स्थित मोहड़ा चौंकी में खड़ी परिवार की क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर कार : संवाद - फोटो : Archive
- पांच लोग चोटिल, फॉर्च्यूनर कार के तोड़े शीशे, 6-7 बदमाशों ने की वारदात
विज्ञापन

- शिकायतकर्ता ने कहा- सोनीपत का रमेश पहलवान गिरोह चार करोड़ पहले वसूल चुका
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे के पास मोहड़ा फाटक के समीप रविवार शाम 6-7 बदमाशों ने करनाल के माखुमाजरा गांव निवासी रणधीर सिंह की फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोककर उसमें सवार परिवार पर हमला कर दिया। बदमाशों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर भीतर बैठे बुजुर्ग, महिलाओं और बच्ची पर लोहे की रॉड से वार किया और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। इस हमले में परिवार के पांच सदस्यों को चोटें आई हैं।
पुलिस को दी गई तहरीर में शिकायतकर्ता कॉलोनाइजर ने आरोप लगाया कि सोनीपत का एक गिरोह उनसे अब तक चार करोड़ रुपये वसूल चुका है और अब पांच करोड़ रुपये की और रंगदारी मांगी जा रही है। पडाव थाना पुलिस ने करनाल के माखुमाजरा निवासी रणधीर सिंह की तहरीर पर विक्रम, पागल सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


स्कार्पियो और बाइक से घेरा, पिस्तौल दिखाई
करनाल के माखुमाजरा गांव निवासी रणधीर सिंह ने आरोप लगाया कि वह रविवार शाम करीब 6 बजे अपनी पत्नी सुदेश रानी, पुत्रवधू शालिनी, पोती आस्था के साथ इस्माइलपुर गांव से लौट रहे थे। मोहड़ा फाटक बंद होने के कारण वे गाड़ी वापस मोड़ने लगे तो एक स्कार्पियो व बाइक सवार 6-7 बदमाशों ने उनकी फॉर्च्यूनर के आगे गाड़ी अड़ाकर रास्ता रोक लिया था। जब उन्होंने अंदर से दरवाजे लॉक कर लिए तो हमलावरों ने लोहे की रॉड से गाड़ी के सभी शीशे तोड़ दिए व अंदर बैठे परिवार पर हमला कर चोटें पहुंचाईं व पिस्टल भी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल से डरा-धमकाकर ऐंठ रहे रुपये

रणधीर ने शिकायत में बताया कि सोनीपत के नयावास निवासी रमेश पहलवान का गिरोह 3 साल से उन्हें डरा-धमकार करीब 4 करोड़ रुपये ले चुका है। अब रमेश ओर उसके साले मोनू ने पांच करोड़ रुपये की और मांग की है। पैसे न देने पर ही यह जानलेवा हमला किया गया। सूचना मिलते ही मोहड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और चोटिल परिवार को कैंट के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां परिवार के चार सदस्यों के मेडिकल करवाने के बाद चौकी में शिकायत दी। जांच अधिकारी उप-निरीक्षक शीशपाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। रंगदारी के आरोपों की गहनता से तस्दीक की जाएगी। जल्द हमलावरों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed